BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 2:16 pm
KHABAR : बूथ विजय संकल्प अभियान के परिणाम होंगे सकारात्मक, कार्यकर्ता इसे सफल बनाए, मंत्री सखलेचा, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। सोमवार भाजपा मंडल जावद के रावला कुआ हनुमान मंदिर परिसर पर बुथ विजय संकल्प अभियान के बौद्धिक सत्र कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्विपप्रज्वलित कर किया गया सर्व प्रथम भाजपा गीत दोहराया गया एवं सब समस्याओं का हल खिलता कमल , बुथ जीता चुनाव जीता के नारों से पांडाल गुंजायमान हुआ स्वागत उदबोधन जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा ने दिया एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान हमारे लिए परिणाम मूलक होने वाला है। इसके परिणाम काफी सकारात्मक होंगे, इसलिए सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाएं। 

उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुंचेंगे। पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। इस अभियान से पार्टी के 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी एवं भाजपा शासन में किये गये विकास कार्यो ओर योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश एवं क्षेत्र में एसा कोई भी परिवार नही होगा जिसे किसी न किसी योजना का लाभ नही मिला हो क्षेत्र में सडकों का जाल बिछ चुका है एवं हर विकास के क्षेत्र में हमारा क्षेत्र अव्वल है। 

कार्यालय मंत्री आशीष अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम मे मंचासीन अतिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, जिला महामंत्री जयप्रकाश पांडला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोरव तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, उपाध्यक्ष सुचित सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश अहिर, पुर्व जिला मंत्री कोमल बग्गड, वरिष्ठ अभिभाषक अम्रतलाल चोधरी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ज्योति प्रभा मरकरा , जनपद सदस्य दुर्गाशंकर बैरागी  एवं समस्त भाजपा बुथ कार्यकर्ता एवं  पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बुथ विजय संकल्प की शपथ नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली ने दिलवाई एवं  कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री जयप्रकाश पांडला ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE