BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2023, 3:01 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की नीमच इकाई ने किया विश्व हाइपरटेंशन दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की नीमच इकाई द्वारा आज विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर वधवा हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम पर निशुल्क रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला संयोजक डॉ स्वप्निल वधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निशुल्क शिविर में डॉ कमलेश पाटीदार एवं डॉ आदित्य भंडारी ने भी अपनी सेवाएं दी। करीब 50 से अधिक मरीजों के रक्तचाप और ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। साथ ही तीनों चिकित्सकों द्वारा उपस्थितजनों को रक्तचाप से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने और स्वस्थ रहने के लिए समझाइश दी‌ गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त जीवन चर्या और खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर परेशानी आम होती जा रही है। ब्लड प्रेशर की वजह से हमारे स्वास्थ्य और शरीर पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं। पवन पाटीदार ने रक्तचाप से बचाव के लिए व्यायाम प्राणायाम योगा करने की सलाह भी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE