BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2023, 7:37 pm
REPORT : जिला भाजपा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने 400 से अधिक माता बहनों को निःशुल्क दिखाई द केरला स्टोरी फिल्म, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा मंदसौर शहर की लगभग 450 की संख्या में माताओं एंव बेटियों को निशुल्क फिल्म द केरला स्टोरी दिखाई गई। फिल्म दिखाने का उद्देश्य देश में चल रहे लव-जिहाद षडयंत्र को बेनकाब कर हिन्दू परिवारों तक इस संदेश को पहुंचाना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की द केरला स्टोरी फिल्म आज देश के जो हालात बन रहे है उसकी सच्चाई बयां कर रही है। केरल की हम बात करे तो यह फिल्म बहनो की सत्य घटना पर बनाई गई है और अगर ऑन रिकोर्ड बात करे तो वहा 15 से 20 वर्षाे में 32 हजार से भी अधिक बहनो का लव जिहाद के कारण धर्मातंरण हुआ है। साथ ही देखा जाये तो यह देश के सामने एक बड़ा संकट है, केरला, बंगाल जैसे राज्यो में धीरे-धीरे लव जिहाद के माध्यम से हिन्दु बहन बेटियों को धर्मातंरण करके उनका कम उम्र में ब्रेेनवाश किया जाता है व उनके उपर दबाव बना कर उनका शोषण किया जाता है एंव बाद में उनको आंतकीयों के उपयोग हेतु भेज दिया जाता है। यह कही ना कही देश के लिए चिंता का विषय है। निश्चित रूप से यह फिल्म बहुत अच्छी है। आज महिला मोर्चा एंव मंदसौर नगर की माता बहनों ने इस फिल्म को देखा। में आज जिले की समस्त माता बहनों से आग्रह करूंगा कि वे अपने परिवार के साथ दे केरला स्टोरी फिल्म देखे।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कहा की फिल्म द केरल स्टोरी लव जिहाद व धर्मांतरण के ऊपर एक करारा तमाचा है। आज हर हिन्दू परिवार अपनी माता बहनों को यह फिल्म अवश्य दिखाना चाहिए। जिससे की भविष्य में कोई भी हिन्दु परिवार इस प्रकार की षडयंत्रकारी ताकतो का शिकार ना हो सके। आज फिल्म देखने वालो में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य, मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता बग्गड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनिता गुजरिया, गरीमा भाटी, तुलसा खत्री, अंजु धाकड, राजु धाकड़, विद्या कडोतिया, गंगा बैरागी, हंसा सोनी सहित मंदसौर शहर की सैकडो की संख्या में माताएं एंव बेटिया उपस्थित थी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE