BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 5:50 pm
BIG NEWS : 2023 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा- चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का नीमच दौरा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसान हितेषी योजनाएं चलाकर अन्नदाताओं को संतुष्ट करने का महत्वपूर्ण काम किया है। 2023 की चुनावी वर्ष में हम इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएंगे और किसान से जुड़ी हुई 170 विधानसभा सीटों पर योजनाओं का सीधा प्रभाव दिखाई देगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए। 

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में जीडीपी ग्रोथ रेट पूर्व में 2 से 3 प्रतिशत थी जिसे शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने 18 से 19 परसेंट तक पहुंचा दिया। शिवराज सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही सिंचाई और अन्य सुविधाओं के कारण 199 लाख हेक्टेयर बुआई क्षेत्र बढ़कर अब 299 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में 259 लाख मैट्रिक टन उत्पादन हो रहा था वह 619 लाख मेट्रिक टन को पार कर गया है। गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश बन गया है। 

दर्शन सिंह चौधरी ने कहा की कांग्रेस की झूठी घोषणाओं के कारण किसान गर्त में जा रहा था, कमलनाथ ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। दर्शन सिंह चौधरी ने पत्रकारों के सामने सरकार की ब्याज माफी योजना का विशेष उल्लेख किया। पार्टी में गुटबाजी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने खास तौर पर कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। योजनाओं में फर्जीवाड़े को लेकर सवालों को टाल गए। जावद के जनपद अध्यक्ष घुसकांड पर भी वे बोले। 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार और किसान मोर्चा के अध्यक्ष नवल गिरी गोस्वामी भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE