BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 11:01 am
BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओ का महासम्मेलन रविवार को तीन जगहों पर, सिंगोली, रतनगढ़, जावद ब्लॉक में होगा आयोजन, प्रभारी नूरी खान सहित वरिष्ठ नेतागण रहेंगे उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहा है और वो ईस बार कोई भी गलती नहीं करना चाह रहा है, और कार्यकर्ता अब ना ही किसी भी गुटबाजी का शिकार होगा। कार्यकर्ताओं ने भी इस बार ठाना है की वे भी अबकी बार सिर्फ कांग्रेस के तिरंगे व निशान को देखकर ही कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओ की भावनाओं की कद्र करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के विचार जानने के साथ ही उनके सुझाव लिए जा रहे है। 
इसी कड़ी के अंतर्गत रविवार 21 मई को जावद विधानसभा के अंर्तगत आने वाले तीनों ब्लॉको में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की रविवार 21 मई को सिंगोली ब्लॉक में गांधी भवन सिंगोली में प्रातः11.30 बजे , रतनगढ़ ब्लॉक में डाक बंगला में दोपहर 3 बजे, जावद ब्लॉक में अग्रसेन भवन जावद में शाम 5 बजे निर्धारित समय पर तीनों ब्लॉक का अलग अलग कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। जिसमें जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासियों के लिए वचन पत्र बनाए गए है उसमे प्रदेशवासियों के लिए चुनाव जितने पर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नारी सम्मान योजना के साथ ही कांग्रेस पार्टी विभिन्न जनहितैषी योजना लागू करेगी। उसी को जन जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा बनाने हेतु भी विचार विमर्श किया जाएगा।

तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने समस्त मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवम समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, कांग्रेस के समस्त कार्यकर्तागण से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में अपनी बात रखे, अपने विचार रखे, और सुझाव देवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE