BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 1:36 pm
KHABAR : सिंगोली में 21 मई को कांग्रेस का नारी सम्मान योजना एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, जिला प्रभारी नूरी खान रहेगी मौजूद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के सिंगोली कस्बे में 21 मई रविवार को कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यत: नीमच जिला प्रभारी नूरी खान और जिला अध्यक्ष अनिल चोरसिया मौजूद रहेंगे।

इस बाबत ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी और मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन लगातार सक्रिय है, पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में शामिल किए जाने वाले मुद्दों और कार्यक्रमों से संबंधित जानकारियां कार्यकर्ताओं के बीच साझा कर रहे हैं। खासकर नारी सम्मान योजना जिसमे वर्तमान भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना के विरुद्ध राज्य में कांग्रेसी सरकार बनने पर 1500 रुपए मासिक देना प्रस्तावित है। इसी तरह 500 रुपए में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं के प्रचार प्रसार और आम नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंचाने की तैयारियां की जा रही है।

उक्त तीनों संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि इस बाबत आगामी 21 मई रविवार को सिंगोली नया बस स्टेंड स्थित गांधी भवन पर प्रातः साढ़े 11 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नीमच जिला प्रभारी नूरी खान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE