BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 5:32 pm
BIG NEWS : अनुसूचित जाति का हक मारा जा रहा है- डेनवाल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक का नीमच दौरा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल डेनवाल आज नीमच दौरे पर आए। उन्होंने भारत पैलेस पर पत्रकारों से मुलाकात की। 

गोपाल डेनवाल ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग और समाज के लोगों से मिलजुल कर उनकी समस्याओं को जानना और उसका समाधान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग में अलग अलग राजनीतिक दलों की सरकार में आरक्षण के प्रतिशत में गिरावट हुई है। दलित और वंचितों को बाबा भीमराव अंबेडकर ने मुख्य रूप से वोट और आरक्षण के अधिकार दिए, उस पर भी चोट की जा रही है। अनुसूचित जाति का हक मारा जा रहा है। 

गोपाल डेनवाल ने पत्रकारों से कहा कि देश में अनुसूचित जाति की स्थिति विकट है। इसीलिए वे जनजागरण अभियान पर निकले हैं। एक सवाल के जवाब में गोपाल डेनवाल ने कमलनाथ के बजरंग भक्त बताने को उनकी निजी आस्था का विषय कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास और संविधान के मूल्यों की रक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहिए।अनुसूचित जाति और दलितों ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और हिंदी पट्टी में यह वर्ग सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका अदा करेगा। 

इस दौरान डेनवाल ने जिला कांग्रेस अजा विभाग के जिलाध्यक्ष महेश वीरवाल के निवास स्थान पर पधारे एवं सौजन्य भेंट की और पार्टी के संबंध में चर्चा की। साथ ही अंबेडकर सर्किल पहुँच कर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। 

इस अवसर पर उज्जैन के पीरुलाल परिहार, प्रभु चंदेल, मनोहर अंब, अमर सिंह जयंत, बलवंत यादव, राकेश सोन, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, हनी वीरवाल, किशन जेनवार आदि कई गणमान्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE