BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 5:41 pm
BIG NEWS : संत श्री धीरेंद्र जी शास्त्री के आगमन की तैयारियों को लेकर मंत्री डंग ने की बैठकें, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर  

Share On:-

खेड़जिया/सुवासरा/शामगढ। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा आज शनिवार को बागेश्वर धाम श्री धीरेंद्र जी शास्त्री की आगमन की तैयारियों को लेकर खेजडिया सुवासरा, एवं शामगढ़ में बैठक ली। 

शामगढ़ मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी द्वारा बताया गया कि यह भाजपा मंडल स्तर की ना होकर धार्मिक बैठक थी। जिसमें बागेश्वर धाम के आगमन पर होने वाले कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री डंग ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को घर-घर जाकर पीले चावल देकर कलश यात्रा के लिए आमंत्रित किया जाए। संत के आगमन के पश्चात मंच, आवागमन एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी मंत्री डंग द्वारा कार्यकर्ता से चर्चा की गई। 

शामगढ़ कान्हा मांगलिक भवन में आयोजित बैठक के उपरांत मंत्री डंग ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कार्यकर्ताओं एवं नगर की जनता में अपार उत्साह है। क्षेत्र की जनता संत श्री के आगमन को लेकर बहुत उत्साहित है। खेजड़ी में आयोजित होने वाली कथा बिहार पटना में जो कथा हो रही है उसका रिकॉर्ड तोड़ेगी, ऐसी हमारी तैयारियां चल रही है एवं उनके आगमन पर प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त तैयारियां की जा रही है। संत किसी पार्टी के न होकर सर्व समाज के हैं। इसलिए जो भी सेवा के लिए आना चाहे आ सकता है। लगभग 10,000 सेवादार इस कार्यक्रम की सेवा में लगेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE