BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<     BIG NEWS : जिले की नीमच सिटी थाना पुलिस और मुखबिर की.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर विधायक आक्या ने गुरुजनों.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     "बड़वाह के राजना में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG REPORT : नीमच शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, नगर.. <<     "उज्जैन बैंक मित्र संगठन को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : रामपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि.. <<     "मंदसौर में चोरों का आतंक: अग्रसेन नगर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 3:03 pm
KHABAR : शहर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर ब्लॉक कांग्रेस नीमच द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक के रूप में याद किया जाता है। स्व राजीव गांधी बम विस्फोट की घटना में 21 मई 1991 के दिन शहीद हुए थे। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को पूरा देश सदभावना दिवस के रूप में मनाता है। उनके कार्यकाल में मतदान की पात्रता की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल मे किए गए कार्यों और देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। 

इस अवसर पर मधु बंसल, राकेश अहीर, बृजेश मित्तल, महेश वीरवाल, विमल शर्मा, पृथ्वी सिंह वर्मा, राकेश वर्मा, शिवहरे, जाकिर मंसूरी, बबली तंवर, बलवंत यादव, योगेश प्रजापति, रमेश कदम, इलियास कुरेशी, मनोहर अंब और बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE