BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 3:59 pm
BIG NEWS : एमपी बीजेपी को लगे फिर झटके, दल बदल की सियासत में भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कमलनाथ और दिग्गी राजा ने दिलाई सदस्यता, पढ़े खबर      

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत शुरू हो गई है। अपनी पार्टी से नाराज नेता-कार्यकर्ता अब दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे हैं। रविवार को बालाघाट से बीजेपी की पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे, हरदा में युवा नेता दीपक सारण समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। वहीं, सागर से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया के भाई हेमंत लारिया भी कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस ज्वाइन करके बीजेपी को झटका दिया था।

बालाघाट से अनुभा मुंजारे अपने पुत्र शांतनु मुंजारे के साथ शामिल हुईं। वहीं, हरदा से बीजेपी नेता दीपक सारण अपने साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे। सतना से पूर्व मंत्री सईद अहमद फिर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सईद दिग्गी सरकार में मंत्री थे। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। अब उनकी घर वापसी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE