BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:06 am
KHABAR : शामगढ़ में कांग्रेसजनो ने राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, पढ़े खबर    

Share On:-

शामगढ़। आधुनिक भारत और प्रगतिशील भारत को विकसित भारत में बदलने के संकल्प के साथ राजीव गाँधी ने चलो 21वीं सदी में का नारा देकर भारत में सूचना एवं प्रोधोगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाये और मिस्टर क्लीन का तगमा हासिल किया। दोस्तों कुछ लोग ज़मीन पर  राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति शिक्षा का प्रसार 18 साल के युवाओं को मताधिकार पंचायती राज आदि शामिल हैं वे देश की कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं. वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे उन्‍होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है। 

उक्त उदगार ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद फरक्या ने संचालन के दौरान व्यक्त किए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा जायसवाल कृषि फार्म पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित  कर पुण्य स्मरण किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, शहर अध्यक्ष पंकज मुजावदिया, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी वर्मा , पार्षद गोपाल पटेल, मंडलम अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय , सेवादल जिला उपाध्यक्ष दशरथ राठौर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र पोरवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशरफ खान पठान, दर्शन सिंह , मोहनलाल जांगड़े , पूर्व पार्षद विशाल जायसवाल, पूर्व पार्षद निलेश संघवी , जितेंद्र मुजावदिया केजी, आनंद रत्नावत, जावेद खिलजी, मोहन मीणा बरखेड़ा मंथन धनोतिया, जगदीश परमार, केशूराम जांगड़े, सिद्धांत धनोतिया, मनोज देसाई व अन्य कार्यकर्ता सहित सविता देवी जायसवाल महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और स्व राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE