BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:16 am
KHABAR : नूरी खान ने किया कांग्रेस का नारी सम्मान योजना का शुभारंभ, कार्यकर्ता सम्मेलन में की चर्चा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के निर्देशानुसार जावद विधानसभा के सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस एवं मंडलम के तत्वावधान में रविवार को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नारी सम्मान योजना का शुभारंभ व कार्यकर्ता सम्मेलन सपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री, संचार क्रांति के जनक राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। 

जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदरणीय कमलनाथ जी ने प्रदेश की जनता के लिये 5 घोषणाएं की है जिनमें नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक वर्ग की 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1500/- रुपए प्रतिमाह, 500/- रूपये में गैस सिलेंडर। किसानों का 2 लाख रूपये तक का कर्ज माफ़, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक बिल हाफ आदि योजनाओ की जानकारी दी। 

उपस्थित कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि छोड़ो सत्यनारायण पाटीदार ओर राजकुमार अहीर को प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार बनाना हैं अब बात केवल कांग्रेस की करें। 

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जिला कॉंग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा की और विधानसभा चुनाव को लेकर उनके विचार जाने तथा महिला सम्मान योजना की शुरुआत करते हुए उपस्थित 5 महिला कार्यकर्ताओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरकर की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने तथा कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया,उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि चुनाव में कोई भी कॉंग्रेस का कार्यकर्ता और नेता गड़बड़ी करता है गुटबाजी फैलाता है और कॉंग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोट डालने की बात करता है तो आप लोग उसे बाहर निकाल फैंके। 

कार्यक्रम को राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार , ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, मंडलम अध्यक्ष राजेश भण्डारी, महिला ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, सिंगोली नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने भी सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस को जीत दिलाकर कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के ब्रजेश मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित कांठेड़,
राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, मंडलम अध्यक्ष राजेश भण्डारी, महिला ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बालकिशन धाकड़, अशरफ मेव गुड्डु, सुरेश शर्मा रतनगढ़, सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय नागोरी ने व आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE