BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीबीएसई ने घोषित किए परिणाम, देवरी खवासा.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र में बुवाई पद्धति के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सप्ताह में एक दिन होने वाली पेयजल संबंधी.. <<     REPORT : कलेक्टर माकिन ने किया ईव्हीएम वेयर हाउस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन और पोलिंग पार्टी नम्बर.. <<     BIG NEWS : करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में वर्ष 2024 के प्रवेश पंजीयन.. <<     KHABAR : उपसंचालक डॉ जी. दास ने पशुपालकों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यू कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में.. <<     KHABAR : लोक सेवा केन्द्रों पर आवेदनों की संख्या.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     BIG NEWS : एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के कई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 2:41 pm
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक के नेतृत्व में मंडलम और सेक्टर सहित कार्यकर्ताओ का सम्मेलन संपन्न, प्रभारी नूरी खान ने दिया मार्गदर्शन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जावद विधानसभा क्रमांक 230 के रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस/नगर कांग्रेस वह सभी प्रकोष्ठ तत्वावधान में रविवार 21 मई को शाम 4 बजे रतनगढ़ स्थानीय डाक बंगले पर नारी सम्मान योजना एवं मंडलम सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में रतनगढ़ क्षेत्र के गांव-गांव से जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रतनगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस की प्रभारी नूरी खान की गरिमामयी उपस्थिति पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर गई। गोविंद सिंह सांडा ने बताया कि जिला प्रभारी के साथ ही जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार रतनगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं नूरी खान का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कमलनाथ द्वारा लांच की गई नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जावद विधानसभा क्षैत्र के समस्त नेता एक जाजम पर नजर आए जो कांग्रेस के लिए एक शुभ संकेत दिखाई दिया। जिला प्रभारी नुरी खान के साथ कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारी करने सत्यनारायण पाटीदार, राजकुमार अहिर, सुरेश शर्मा, बालकिशन धाकड, प्रकाश राका, पप्पू बना बांगरेड सहित सभी वरिष्ठ नेता एक साथ दिखाई दिए। 

कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी नुरी खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया यह योजना प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी योजना के के जरिए प्रदेश की प्रत्येक महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो उसके खाते में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रतिमा 1500 रुपए कांग्रेस की सरकार द्वारा दिए जाएंगे साथ ही 500 रूपए में गैस सिलेंडर परिवार को मिलेंगे। ताकि हमारे प्रदेश की महिला भी आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़े। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है प्रदेश में आप लोगों ने सरकार चुनी थी लेकिन भाजपा के लोगों को यह रास नहीं आई और उन्होंने खरीद फिरोख कर कमलनाथ की सरकार को गिरा ने का कार्य किया इसका खामियाजा चंद दिनों बाद आने वाले चुनाव में उन्हें भुगतना पड़ेगा प्रदेश की जनता प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है उन्होंने उपस्थित कांग्रेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आपसी मनमुटाव और गुटबाजी को दरकिनार करते हुए अभी से एकजुट होकर पूर्व की सरकार में भी हमने किसानों का कर्जा माफ किया बिजली के बिल आधे किए अतिवृष्टि और ओलावृष्टि पर प्रदेश के किसानों को भरपूर मुआवजा दिया तथा विधवा पेंशन को दुगना किया। हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो कहा वो किया। आगामी दिनों में प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव में हमें यह सोचकर कार्य करना है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। कांग्रेस और प्रदेश के मुखिया कमलनाथ जिस भी उम्मीदवार बनाएंगे हमें हाथ के पंजे का निशान देखकर उसका कार्य करना और उसे विजयश्री का आशीर्वाद दिलवाकर कमलनाथ को मजबूत करना है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। कर्नाटक से शुरू होकर बदलाव की हवा अब पूरे देश में चलेगी और कांग्रेस आने वाले सभी चुनावों में अपना परचम लहराएगी। खान ने यह भी कहा कि जब-जब भी कांग्रेस कार्यकर्ता सच्चे मन से कमर कसकर मैदान में आया तब कांग्रेस की सरकार बनाने से हमें कोई नहीं रोक सका है। इस बार भी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता कमर कसकर मैदान में आ गया है इसलिए अब हमें प्रदेश और देश में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने का आव्हान किया। 

इस अवसर पर, स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा द्वारा संबोधित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत काटेड, ओम बल्दी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर अपने मन की बात नेताओं के सामने रखी। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी सम्मानीय मंडलम/ सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/पदाधिकारीगण एवं सभी नवनियुक्त बीएलओ और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सम्मेलन के तुरंत बाद कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के तहत बहनों के फार्म भरवाए गए और गांव गांव घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोरा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री गुलाम यजदानी खान, गोपाल धाकड़, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रजिया बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंभू चारण, डीकेन के वरिष्ठ नेता भोला भाई पठान, मोहनलाल धाकड़ राणाखेड़ी, जनपद सदस्य अर्जुन गुर्जर, पूर्व पार्षद आजाद शाह, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, सेक्टर अध्यक्ष प्रताप वर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन धाकड़, सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर, रमेश मकवाना, मुजिफ भाई रहमान, युवा नेता कमल छापरीबंद, अंकित शर्मा, प्रदीप तिवारी, प्रीतम सोलंकी, कुलदीप तिवारी, शंभू दान चारण, गब्बर भाई, किशोर राठोर, पीयूष जैन, निर्मल मड़ावदा, सरफराज नीलगर, दिनेश जोशी रामनगर, दशरथ पटोलिया,   सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर लड़ा ने किया एवं नानालाल चारण ने आभार व्यक्त किया। 

रतनगढ़ मे आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाते हुए उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत बनाते हुए आने वाले चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE