BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 12:34 pm
BIG NEWS : न फसल बीमा मिल रहा न बुजुर्गों को पेंशन, और घोषणाओं का अंबार लगाते जा रहे शिवराजसिंह, किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर का आरोप, भाजपा शासन में हर वर्ग की हो रही दुर्दशा, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। प्रदेश की भाजपा शासित सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान घोषणा पर घोषणा किये जा रहे हैं, लेकिन जिन वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए वे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। न पात्र बुजुर्गों, निराश्रितों को पेंशन मिल रही है और न ही किसानों को मुआवजा या पूर्व में स्वीकृत फसल बीमा मिल रहा है। 

इस आशय का आरोप लगाते हुए किसान नेता एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव उमरावसिंह गुर्जर ने बयान जारी कर बताया कि पिछले महीनों से विभिन्न प्रकार की पेंशन के पात्रों को पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है। वृद्धावस्था, निराश्रित, दिव्यांग पेंशनधारी दफ़्तरों के चक्कर काट रहे हैं। दूसरी तरफ शिवराज सरकार के प्रशासन द्वारा सुशासन के दावे किए जा रहे हैं। शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं के निवारण की बातें कही जा रही हैं लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। किसानों का वर्ष 2020-21 का फसल बीमा भुगतान आज तक नहीं हुआ। किसान सहकारी समितियों और बैंकों के चक्कर काटते काटते थक गए हैं। यही नहीं बीते महीनों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नीमच के दशहरा मैदान में भरी जनसभा में तत्काल सर्वे कराने और मुआवजा देने का वादा किया था, प्रकृति की मार से बर्बाद किसान आज तक सर्वे और मुआवजे की राह देख रहे हैं। 

गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना को लुभाने के लिए 1 हजार रुपये प्रत्येक के खाते में डालने की घोषणा की जो अभी तक कागजी प्रक्रियाओं में ही उलझी है।  इसमें भी विभिन्न कारणों से वास्तव में पात्र महिलाओं के नाम योजना की सूची से कटते जा रहे हैं। बहनों को तो उलझाया ही है शिवराज सरकार ने उन माताओं को पीड़ा दी है जिनके जीवन यापन का एकमात्र सहारा पेंशन थी, पिछले महीनों से ऐसी माताओं और बुजुर्गों को पेंशन से वंचित किया जा रहा है। इसका खामियाजा अब शिवराज और भाजपा को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE