BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 1:16 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी की ओर से रामपुरा में 28 से अनिश्चितकालीन धरना आन्दोलन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा क्षेत्र मनासा में आमजन से जुड़ी समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कई मुद्दों पर शासन प्रशासन से जीत हासिल की है। 

आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी रमेश गुर्जर में बताया कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जगत मामा रोजाना जैसे जैसे चुनाव नजदीक आने लगे वैसे ही घोषणा वीर बन जाते है आमजन को केवल और केवल गुमराह कर सत्ता में बना रहना मकसद बन गया। आम आदमी पार्टी के बैनर तले रामपुरा में 4 साल में तीन साल का बेमौसम बारिश ओलावृष्टि पाले से बर्बाद हुई फसलों का बीमा मुआवजा देने की मांग, गांधीसागर बांध स्थापना से गांव विस्थापन से आज तक स्थापित नही किए जिसमे लंबी लड़ाई के बाद भी वन भूमि राजस्व भूमि पर बसे गावों, मजरा टोलो, को रहवासी भूमि अधिकार नही दिया गया। वहीं कई ऐसे गांव है जहा मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है जिसमे सभी परिवार को पट्टे दिए जावे। केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक कई हितग्राहियों को मकान नही दिए जब की कई अपात्रों को नोट के बदले किसी अन्य का मकान किसी दूसरे को दे दिया गया और योजना में हजारों लोगो के लिस्ट में नाम आने के बाद भी आवास नही दिए गए जिसमे या तो हितग्राही की सरपंच सचिव से नही बनी या भ्रष्टाचार नही दे पाए इस वजह कइयों के नाम काट दिए गए और कइयों को अपात्र घोषित किए गए जिनके नाम वापस जोड़ कर पात्र लोगो को आवास दिलवाने के लिए 28 मई 2023 से रामपुरा में नए बस स्टेंड के सामने बालाजी मंदिर के पास कोर्ट के सामने अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन किया जाएगा। जिसमे आवास में पात्र छूटे आमजन सभी किसान भाई फसल नूकसानी में मुआवजा और भूमि भवन के पट्टे लेने के लिए सभी अधिक से अधिक संख्या में धरने में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाए। शासन प्रशासन पर दबाव बना कर अपने हक अधिकार की लड़ाई में सामिल होकल लड़ाई लड़ते हुए जीत हासिल में योगदान देवे
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE