BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 7:06 pm
BIG NEWS : निर्माणाधीन दुकानो को जमींदोज कर भाजपा नेता के खिलाफ करे कार्रवाई- राठौर, सरकारी जमीन पर भाजपा नेता के निर्माण को लेकर कांग्रेस आई सामने, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियां को जेल मे डालने की बात कह रहे है। वही दुसरी और नगर मे भाजपा नेता और जनप्रतिनिधी सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर करोडो की जमीन हथियाने का काम कर रहे है। कांग्रेस सरकारी जमीन को भाजपा नेता से मुक्त कराने के लिए कलेक्टर से मुलाकात कर मामले से अवगत कराएंगी। वही प्रशासन द्वारा अगर समय रहते भाजपा नेता द्वारा निर्माण की गई दुकानो को तोडने की कार्रवाई नही करता है तो कांग्रेस आंदोलन करने पर मजबुर होगी।

यह बात जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश राठौर ने कही। नगर के सरकारी अस्पताल के पीछे भंगार वाली गली मे कुकडेश्वर के भाजपा नेता व नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधी उज्जवल पटवा द्वारा अवैध रूप से सर्वे नंबर 300 पर नजूल की जमीन पर किए जा रहे दुकान निर्माण को लेकर अब कांग्रेस भी सामने आ गई है। महामंत्री राठौर ने कहा कि भाजपा नेता ने नगर परिषद को अंधेरे मे रखकर अवैध रूप से दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के दबाव मे प्रशासन भी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नही कर पा रहा है। नगर परिषद ने नजूल की जमीन पर दुकाने बनाने वाले भाजपा नेता को नोटिस जारी कर दुकाने हटाने को कहा। प्रशासन सरकारी जमीन को भाजपा नेता से मुक्त कराने के लिए एक्शन लेकर कार्रवाई करे। 

राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान के बाद और सीमाकंन मे सरकारी जमीन पर निर्माण होने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नही करना प्रशासन पर सत्ता का दबाव होना प्रतित होता है। इस मामले को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर निर्माण की गई दुकानो को जमींदोज करने की मांग करेगा। राठौर ने बताया कि जिस कुकडेश्वर के भाजपा नेता ने मनासा मे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से नगर परिषद को अंधेरे मे रखकर निर्माण अनुमति ऑनलाइन ली गई। जिसको नगर परिषद ने निरस्त कर नोटिस चस्पा कर अवैध निर्माण बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE