BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 7:50 pm
KHABAR : दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल को जन-जन तक पहुंचा कर सरकार बनाना है- नवीन कुमार अग्रवाल, जावद ब्लॉक के अंतर्गत नयागांव में बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद । आगामी महीनों में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंदसौर  संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल द्वारा ब्लॉक जावद नगर के नयागांव में आज बैठक संपन्न की गई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी   रणनीति के अंतर्गत छोटे-छोटे बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई। 

अग्रवाल ने कहा कि हमें दिल्ली और पंजाब के बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे बिंदुओं को जन-जन तक पहुंचाना है एवं व्यापक प्रचार प्रसार करना है ताकि आमजन आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़कर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। हमें हर पोलिंग पर जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत स्थिति प्रदान करना है। जमीन से जुड़े हुए साथियों को पार्टी में उचित सम्मान प्रदान कर विधानसभा में अपनी जीत हासिल करना है।

इस अवसर पर आप के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक सागर, प्रहलाद काबरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इब्राहिम पठान, भेरूलाल  भील अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अक्षय धनगर जिला उपाध्यक्ष, बाबूलाल माली नगर अध्यक्ष नयागांव, अमर बंग जिला मीडिया प्रभारी, नीलेश जैन, करण सिंह, राजेश बैरागी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। अंत में आभार जावद ब्लॉक अध्यक्ष विजेश  साहू ने व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE