BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 3:38 pm
KHABAR : अजा कांग्रेस और यूथ मंडलम के तत्वाधान में नेहरू की पुण्यतिथि मनाई, स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को किए फल वितरित, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर   

Share On:-

रतनगढ़। नगर में आज नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ नगर युवा कांग्रेस मंडलम सेक्टर एवं समस्त कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से आज 27 मई को दोपहर 12.30 बजे देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय झंडा चौक रतनगढ़ पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देहपुर निवासी गंगाराम कुमावत एवं वरिष्ठ नेता शब्बीर भाई बोहरा की अध्यक्षता में मनाई गई। 

उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू को पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। वरिष्ठ जनों द्वारा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने हेतु आपसी विचार विमर्श किया गया। अंत में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ जाकर मरीजों को फल व बिस्किट का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम का आभार अजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश सोलंकी, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण द्वारा किया गया। सेवा दल के वरिष्ठ नेता जगदीश बैरागी, अजा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, पूर्व ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू चारण द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु के द्वारा उनके बलिदान और उनके द्वारा देश के लिए दी गई सेवाओं के बारे में काफी विस्तार से बताया गया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जगदीश बैरागी शब्बीर भाई बोहरा शब्बीर भाई कंटालिया फैयाज भाई मंसूरी प्रकाश लड्ढा श्याम सोनी जगदीश पोरवाल मुरली राठौर प्रताप वर्मा ओम प्रजापत रमेश सोलंकी कन्हयालाल माली फिरोज भाई बोहरा ताहेर राव बोहरा जोहर गांधी अली बोहरा चतुर्भुज सोलंकी बालचंद सोलंकी जाहीद हुसेन कादीर खान दीपक सोनी शुभम सोनी सुरेश वर्मा नवीन भाटी नासिर खान अब्बास बोहरा आदि भारी संख्या में कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE