BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 5:10 pm
BIG NEWS : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व महामंत्री पटेल भाजपा में शामिल, सांसद और विधायक की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा उत्तर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आज मंशापूर्ण बालाजी मंदिर बिसलवास कला पर संपन्न हुई। जिसमें किसान कांग्रेस पूर्व महामंत्री प्रहलाद पटेल नागदा बिसलवास खुर्द ने भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार तथा मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों से प्रभावित होकर पटेल भाजपा में शामिल हुए है।

उत्तर मंडल की कार्यसमिति में पार्टी के निर्देशानुसार आने वाले कार्यों को लेकर रूपरेखा तय की गई तथा भाजपा द्वारा केंद्र की सरकार में राज्य की सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। 

उत्तर मंडल की कार्यसमिति मे जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, उत्तर मंडल महामंत्री सूरज सिंह शक्तावत, जिला पंचायत सदस्य धाकड़, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सरपंच सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE