BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 11:20 am
BIG NEWS : कांग्रेस नेता तरूण बाहेती की मांग पर, डाक अधीक्षक ने कलेक्टोरेट नीमच में पोस्ट आफिस संचालित करने की मांगी जगह, बाहेती ने डाक अधीक्षक के पत्र के साथ कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के घंटाघर क्षेत्र में संचालित वर्षों पुराने पोस्ट आफिस को डाक विभाग ने बंद कर मुख्य डाकघर नीमच में एक खिड़की पर चालू कर दिया था। इस वजह से शहर में दूसरे पोस्ट आफिस की सुविधा होते हुए भी जनता को लाभ नही मिल रहा था एवं इसका सही उपयोग नही हो पा रहा था । एक ही बिल्डिंग में दो पोस्ट ऑफिस का संचालन तर्कसंगत भी नही था। इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने पूर्व में जिला प्रशासन एवं मंदसौर डाक अधीक्षक से मांग की थी कि मुख्य डाकघर नीमच की एक ही बिल्डिंग में चल रहे दो पोस्ट ऑफिस में से घंटाघर पोस्ट आफिस को कलेक्टोरेट भवन में संचालित किया जाए, बाहेती की मांग के पश्चात अब डाक अधीक्षक मंदसौर ने भी पहल करते हुए नीमच कलेक्टर को पत्र लिखकर नीमच कलेक्टर कार्यालय में पोस्ट ऑफिस संचालन के लिए 250-300 फ़ीट जगह उपलब्ध कराने की मांग की है। 

डाक अधीक्षक मंदसौर से पत्र जारी होने के बाद इस मामले में कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने जिला कलेक्टर दिनेश जैन से मुलाकात कर कलेक्टोरेट भवन में घंटाघर पोस्ट आफिस को शिफ्ट करने के लिए जगह मुहैया कराने की मांग की। बाहेती ने अपने मांग पत्र के साथ डाक अधीक्षक मंदसौर का पत्र भी संलग्न किया, जो मुख्य डाक अधीक्षक मंदसौर ने कलेक्टर को नीमच को भेजा था। 
मांग-पत्र में बाहेती ने कलेक्टर जैन को बताया कि नीमच में वर्षों से घंटाघर क्षेत्र में पोस्ट आफिस का संचालन हो रहा था, लेकिन पिछले वर्ष जनवरी 2022 से डाक विभाग ने घंटाघर पोस्ट आफिस को बंद कर उसे दशहरा मैदान के पास मुख्य डाक घर में स्थानांतरित कर दिया है। ऐसे में एक बिल्डिंग में दो डाक घर संचालित हो रहे हैं । इसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एवं जनसुविधा होते हुए भी जनता को फायदा नही मिल रहा है। 
बाहेती ने कलेक्टर को बताया कि वर्तमान में कलेक्टोरेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा कलेक्टोरेट भवन के पास पास नए न्यायालय भवन और मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण भी हो रहा है। साथ ही कलेक्टोरेट के आसपास एक बड़ा रहवासी क्षेत्र भी है। ऐसे में इस क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस का काम अधिक पड़ेगा। भविष्य की आवयश्कताओं को देखते हुए कलेक्टोरेट भवन में पोस्ट आफिस भी संचालित होना चाहिए। 

मंदसौर कलेक्टोरेट में संचालित हो रहा है पोस्ट आफिस-

कांग्रेस नेता बाहेती ने कलेक्टर जैन को बताया कि पड़ोस के मंदसौर जिले में बंद पड़े पोस्ट ऑफिस को भी कलेक्टोरेट भवन में पोस्ट आफिस स्थापित किया गया और उसका संचालन भी शुरू हो चुका है। इस मौके बाहेती ने इसके प्रमाण के रूप में मंदसौर कलेक्टर का वह पत्र भी कलेक्टर को उपलब्ध कराया, जिसमें कलेक्टर मंदसौर ने डाक अधीक्षक से नवीन कलेक्टोरेट भवन में पोस्ट आफिस संचालित करने के लिए कक्ष उपलब्ध कराया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE