BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 10:48 am
BIG NEWS : नारी सम्मान योजना का हर गांव हर घर-घर में बहुत ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है- गुर्जर, कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही गरीबों को मिलेगा फायदा- मांगरिया, पढ़े खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। नारी सम्मान योजना का पूरे प्रदेश में बहुत ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है प्रदेश की जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है और यही विश्वास इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। गरीब किसान मजदूरों एवं आमजन विरोधी भाजपा सरकार हर बार की तरह फिर शेखचिल्ली की तरह कोई न कोई प्रलोभन देकर आमजन को गुमराह करने का प्रयास करेगी।

उक्त बात मंडी पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर ने जीरन ब्लॉक के चीताखेड़ा के राजीव कॉलोनी में रविवार को पूरे प्रदेश में चल रहे नारी सम्मान योजना अभियान के तहत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिले इस हेतु फार्म भरने के दौरान कही। 

गुर्जर ने किसानों की हत्यारी शिव सरकार को कोसते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले, माफिया वाद दिया। 18 सालों में बहनों की याद नहीं आई, किसानों की परेशानियां और बेरोज़गारी याद नहीं आई। अब चुनाव के पहले अपने पाप धोने के लिए यह सब घोषणा की जा रही है। जबकि यह सब बिना घोषणा के ही कर सकते थे लेकिन यह सब इन्हें करना नहीं चाहते जनता को सिर्फ मुर्ख बनाना है। हमारा संगठन लगातार जनता के संपर्क में बना हुआ है और आज प्रदेश की समझदार जनता इस बात को समझ चुकी है कि विगत 18 सालों से उनके साथ कितना बड़ा धोखा किया गया है। 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया ने कहा कि हम सभी को मिलकर कांग्रेस का विधायक बनाना है। पार्टी चाहे किसी को भी टिकिट दे हमें तो हाथ के पंजे को वोट देकर कमलनाथ को सीएम बनाना है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों का काम करती है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले महिलाओं के खातों में 1500 रूपए हर महीने मिलेंगे। साथ ही 500 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी और किसानों का कर्जा भी माफ़ होगा। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक, जिला सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष आजाद मंसूरी, सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर, पंच प्रतिनिधि मुबारिक मंसूरी, किशोर जावरिया, मुकेश जावरिया सहित अन्य कई प्रमुख जन मौजूद थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया अपनी महिला टीम के साथ प्रतिदिन सुबह शाम घर-घर जाकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भर रही है और कांग्रेस को वोट देने के लिए आग्रह कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE