BREAKING NEWS
KHABAR : ज्ञान, योग और संस्कार का संगम, गुरु.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने परखी.. <<     NEWS : श्री श्याम धाम मंदिर में ताली संकीर्तन का.. <<     NEWS : लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें.. <<     NEWS : जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी,.. <<     NEWS : यूसीसी पर आपकी राय महत्वपूर्ण, जिला.. <<     NEWS : लघु उद्योग भारती, चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि.. <<     NEWS : मिशन पढो राजस्थान के तहत् रीड ऑन थान का.. <<     NEWS : एक क्लिक पर मिलेगा कुशल मिस्त्री, श्रम.. <<     NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने तैराकी में दिखाई.. <<     NEWS : स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     BIG NEWS : बर्थडे पार्टी में चली दुनाली, फिर जैसे ही.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से जुड़ें,.. <<     KHABAR : खाद संकट के दावों पर भाजपा का पलटवार,.. <<     KHABAR : प्रकाश से आलोकित होगा नीमच, 650 दीपों से.. <<     KHABAR : शासकीय महाविद्यालय पोलायकलां मे गुरु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 11:44 am
BIG NEWS : एमपी में विधानसभा चुनाव और कांग्रेस की लिस्ट, जब सामने आई इन 24 प्रत्याशियों के नामों की सूची तो गरमाई सियासत, पूर्व सीएम दिग्गी की पत्नी और सत्यव्रत की बेटी का नाम, अब संगठन ने दी ये सफाई, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी में विधानसभा चुनाव के पहले सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हुई है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों के नामों का जिक्र है। इस सूची में कांग्रेस की कई अहम सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने का दावा किया गया है। लिस्ट के मुताबिक दिग्विजय सिंह की परंपरागत राघोगढ़ सीट से उनकी पत्नी अमृता सिंह का नाम है। वहीं छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट से सोनिया गांधी के करीबी रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी का नाम है।

लिस्ट में इन 24 लोगों के नाम शामिल-
सोशल मीडिया में वायरल हुई लिस्ट के मुताबिक मुरैना जिले की दिमनी सीट से मौजूदा विधायक रविंद्र सिंह तोमर, भिंड के लहार से डॉक्टर गोविंद सिंह, ग्वालियर दक्षिण से रश्मि पवार, भितरवार से लाखन सिंह, डबरा से सुरेश राजे, पिछोर से कृष्ण पाल सिंह, चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राघोगढ़ से अमृता सिंह, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, महाराजपुर से निधि चतुर्वेदी, राजनगर से सिद्धार्थ सिंह बुंदेला, गुनौर से शिवदयाल बागरी, पन्ना से दिव्या रानी, कटंगी से टामलाल सहारे, विदिशा शशांक कृष्ण भार्गव, अमरवाड़ा प्रिया नाथ, भोपाल उत्तर आतिफ अकील, इछावर मेघा परमार, ब्यावरा रामचंद्र दांगी, खातेगांव दीपक जोशी, कसरावद सचिन यादव, झाबुआ विक्रांत भूरिया, उज्जैन उत्तर नूरी खान और बडनगर से मुरली पोरवाल का टिकट घोषित करने का दावा किया गया है।

कांग्रेस संगठन ने दी सफाई, बोले- लिस्ट फर्जी, कार्रवाई करेंगे-
इस लिस्ट के वायरल होने के बाद कांग्रेस संगठन की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों की एक कूटरचित सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। यह सूची पूरी तरह असत्य है। कांग्रेस पार्टी यह दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE