BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 12:04 pm
KHABAR : आमजन से जुडी समस्या को लेकर आप के कार्यकर्ता का अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर   

Share On:-

रामपुरा। मध्यप्रदेश में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है, सभी पार्टियाँ अपनी-अपनी सरकार बनाने की बात कर रही है। भाजपा की लाडली योजना में एक हजार वही कांग्रेस की नारी सम्मान योजना प्रति माह पन्द्रह सो तथा पांच सो रूपये में गैस सिलेंडर देने की बात की जा रही। वही आम आदमी पार्टी द्वारा भी सरकार बनाने की बात कर रही है। 

मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा नगर में न्यायालय परिसर के पास आमजन से जुडी समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता आज से अनिश्चित कालीन धरना आन्दोलन पर बैठ गए है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के मुखिया आमजन को गुमराह कर सत्ता में बने रहना चाहते है। रामपुरा में पिछले तीन साल का बेमौसम बारिश ओलाव्रष्टि से ख़राब फसलो का बीमा मुआवजा देने की मांग गाँधी सागर बांध स्थापना से गाँव विस्थापन से आज तक स्थापित नही किये गए। जिसमे लगातार मांग के बाद भी वन भूमि राजस्व भूमि पर बसे गाँव को रहवासी भूमि का अधिकार नही दिया गया। केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक हितग्राही को मकान नही दिए इसलिए आज से अनिश्चित कालीन धरना आन्दोलन की शुरुआत हो चुकी है। 

नीमच से पधारे अतिथि लोकसभा प्रमुख नवीन अग्रवाल, लोकसभा उपाध्यक्ष बालचंद वर्मा, विनोद कुमार पावर, जिला एससी विंग अध्यक्ष उदयराम चौहान, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल दीवान, विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप पुरोहित, मनासा नगर अध्यक्ष पप्पू पाल, सेक्टर प्रभारी पटेल, चंदेल सेक्टर प्रभारी मंगल सिंह भील, सेक्टर प्रभारी कमल गुर्जर रामपुरा नगर अध्यक्ष शेरू खान, व अन्य साथी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE