BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 12:12 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, 30 जून तक चलेगा विशेष जनसम्पर्क अभियान, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देश पर रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा के मार्गदर्शन में रतनगढ़ शक्ति केंद्र के तीनों शक्ति केंद्रों की बैठक रतनगढ़ सब्जी मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर रविवार को शाम 5 बजे संपन्न हुई। 

बैठक के प्रभारी कन्हैयालाल चारण, शिवनंदन छिपा एवं नितेश सेन की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक के प्रभारियों द्वारा आगामी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों को हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र मैं भाजपा सरकार अपने नव वर्ष पूर्ण कर रही हैं इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा भिन्न कार्यक्रम सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सरकार द्वारा गरीब शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए  हम सब लोग देख रहे हैं इस आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपनों को साकार करना यह हमारी सरकार अच्छी तरह से कर रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क लाभार्थी संपर्क समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क जैसे लोकसभा विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे इन के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। आपके द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा परम लक्ष्य है। बैठक का संचालन शिवनंदन छिपा ने किया। 

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरू लाल गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम पाराशर, महेंद्र राजपूत,गोवर्धन चारण, सत्यनारायण नागदा, रामपाल सोलंकी ,नगर परिषद रतनगढ़ के पार्षद हसमुख सोनी, गोपाल राठौर ,गौतम दास बैरागी ,हरीश माली ,रोशन बंजारा, शिव बैरागी, पवन दास बैरागी ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष नामदेव, नेमीचंद चारण ,शंकर लाल वर्मा ,सुनील बैरागी,मंगल मीणा ,बनवारी लाल पाराशर ,लाला सेन आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE