BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 7:58 pm
NEWS : सरकार के सरंक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर- किरण पुरोहित, भाजपा सिरोही नगर मंडल कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, निर्दलीय विधायक पर विकास के नाम पर मनमानी के आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के नेता, विधायक और अधिकारी बेलगाम होकर प्रदेश को लूटने के आरोप लगाते हुए भाजपा सिरोही नगर मंडल प्रभारी किरण राजपुरोहित ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध खनन और बजरी में सरकारी संरक्षण की लूट के साथ थाने व स्थानीय निकाय वसूली के अड्डे बन रहे हैं।कार्यसमिति बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के नो साल के शासन की उपलब्धियों और प्रदेश के गहलोत सरकार की विफलताओं से आमजन को अवगत करवाने के लिए बूथ स्तर पर दस्तक देने की कार्य योजना पर मंथन किया गया।

रविवार देर शाम जिला मुख्यालय के भटियाणी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने नगर संगठन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा बूथ समिति व संगठन संरचना कार्य प्रगति पर प्रकाश डाला। बैठक के प्रारंभ में वीर सावरकर जयंती पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर महान क्रांतिकारी को श्रद्धा से याद किया।

मोदी सरकार के नो साल पर विशेष अभियान -

आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान और कार्यक्रम की जानकारी देकर मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के साथ सेवा समर्पण और सुशासन के 9 साल को लेकर बूथ स्तरीय योजना बनाई गई। कार्यकर्ताओ ने कहा कि केंद्र की योजनाओ में हो रहे विकासपरक कार्यों को भी अपनी उपलब्धि बताकर स्थानीय विधायक झूठा प्रचार करके स्वयं बेनकाब हो रहे हैं।

चुनावी हुंकार भरी -

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व निर्दलीय को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर सिरोही विधायक  संयम लोढ़ा पर विकास के नाम पर मनमानी और अपने चहेतों को लाभ दिलाने में पूरे जिले के प्रशासन को पंगु बनाने के आरोप लगाए। कहा की विधायक की चापलूसी में व्यस्त आमजन की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही जबकि धरातल पर जनता सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाओं की कमी से आहत व त्रस्त है। 

सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार व अराजकता के आरोप -

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, ताराराम माली, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, पार्षद अरुण ओझा, मणिदेवी माली,मंत्री अजय भट्ट सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक और गहलोत सरकार की नीतियों की आलोचना करके निशाना साधा। आरोपों में कहा कि सीवरेज कार्य में बढ़ती जा रही लापरवाही के प्रति लोगों में रोष है तथा विकास व सौंदर्यीकरण के नाम पर जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। जिले व प्रदेश में महिला अत्याचार, छेड़छाड़, दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओ से देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा और निरंकुश शासन से अपराधियों व दबंगों के हौसले बुलंद है। तुष्टीकरण में डूबी सरकार के राज में दंगे और उसके पीछे राजनीतिक संरक्षण के साथ समुदाय विशेष को एकतरफा बढ़ावा देने से जनता में नाराजगी है साथ ही हिंदू विरोधी छवि बनी है। कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की परीक्षा माफियाओं को खुली छूट देकर इनके नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं को अवैध कमाई का जरिया बनाया जिससे प्रतिभाओं के साथ कुठाराघात हुआ। चिरंजीवी योजना निजी अस्पतालों के साथ-साथ साठगांठ के जरिए अवैध वसूली और चांदी कूटने की योजना बन भ्रष्टाचार का पर्याय बनी है। इसी प्रकार किसानों के कर्ज माफी का वादा धोखा साबित हुआ है। बिजली बिलो में छूट के नाम पर सबसे महंगी बिजली पूरे देश में राजस्थान में है।

इनकी रही उपस्थित -

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर उसका अनुमोदन किया गया। सभी ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की प्रशंसा कर कार्यकाल को बेमिसाल बताया। इस मौके पर नगर मंत्री महेंद्र माली,एडवोकेट अशोक पुरोहित,दमयंती डाबी, गोविंद सैनी, चुन्नीलाल पटेल, प्रकाश पटेल, भंवरलाल माली, रमजान खान, शैतानसिंह परमार, जितेंद्र खत्री, इंदरसिंह मकवाना, रतनलाल गरासिया, हितेश माली सहित बूथ अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE