BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 7:17 pm
KHABAR : जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर जाओ- अग्रवाल, जावी एवं बरलाई ब्लॉक में आप ने बैठक कर किया आमजन से जनसम्पर्क, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर अपने प्रत्याक्षी चुनावी मैदान में उतारने  जा रही है और संघठन निर्माण एवं जनता में दिल्ली एवं पंजाब का विकास मोडल पहुँचाने  के लिए प्रदेश के साथ ही मंदसौर  में निरंतर ब्लॉक स्तर पर अपने संगठन को सक्रिय करने के लिए मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में बैठके आयोजित कर रही है।  इसी कड़ी में ग्राम जावी में कमल सरोवर पर जावी ब्लॉक व ग्राम बरलाई में बरलाई एवं चचोर ब्लॉक के पदाधिकारियो की एक महती बैठक आयोजित कर बूथ मैनेजमेंट  के सम्बन्ध में व्यापक विचार विमर्श कर अग्रवाल द्वारा आप साथियो को मार्गदर्शन प्रदान कर  आप साथियो को संकल्प दिलाया की अब जित का लक्ष्य लेकर चलना है और आप के ब्लॉक से पार्टी को विजयश्री दिलाना है। लोकसभा उपाध्यक्ष बालचंद वर्मा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों  को मार्गदर्शन प्रदान किया।  

बैठक उपरांत जावी एवं बरलाई में  आमजन से जनसम्पर्क कर आम आदमी पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई साथ ही दिल्ली के विकास मॉडल अर्थात बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सम्मान, पेंशन  योजना एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के बारे में विस्तार से आमजन को बताया।  आमजन ने भी कहा की इन 75  सालो में हम भी भाजपा और कांग्रेस की वादाखिलाफी एवं भ्रष्टाचार से तंग आ गए  है और हम भी अब विकल्प के रूप में आप के समर्थन में वोट कर दिल्ली मॉडल को प्रदेश में लाएंगे आप संगर्ष करो, हम आपके साथ है। 

बैठक में आप के विनोद कुमार पंवार, जिला सचिव डॉ राजू पाल, ब्लॉक इंचार्ज नंदकिशोर पाटीदार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदयलाल चौहान, मोतीलाल धनगर, जाकिर हुसैन, ग्राम बरलाई में ब्लॉक अध्यक्ष राधाकिसन पाटीदार, भारत पाटीदार, लालचंद मेघवाल, मुकेश पाटीदार, मंगल तिवारी, शांतु पाटीदार एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी उदयलाल चौहान का सम्मान भी किया गया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE