BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2023, 7:18 pm
REPORT : एमपी के इस शहर में होगी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की महारैली, लोकसभा प्रभारी नवीन कुमार अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

 
मंदसौर। आम आदमी पार्टी की जिला टीम ने एक बैठक दशपुर कुंज में की, इसमें ग्वालियर में 25 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की महारैली में जाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। 
मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी नवीन कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, सर्कल स्तर एवं पोलिंग बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करना है और अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत मान की ग्वालियर महारैली को सफल बनाना है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद होने जा रहा है और प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है।
उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में संगठन मजबूती के लिए सक्रिय रहें प्रदेश की जनता भरपूर समर्थन कर रही है। बैठक में दिल्ली टीम के सदस्य सहित लोकसभा सह सचिव विकास अग्रवाल, जिला सचिव बद्रीभाई नंदावता, जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष चेनसिंह सोनगरा, जिला यूथ विंग अध्यक्ष अरुण परमार, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी डॉ प्रकाश दोसावत, जिला आईटी सेल पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मंदसौर सुरेश राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ राकेश पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ धर्मेंद्रसिंह सोनगरा, ब्लॉक अध्यक्ष मंदसौर डॉ प्रकाश परमार, जाकिर हुसैन, दौलतराम माली, मयंक परमार, रामनिवास ठन्ना, मुकेश पाटीदार, असलम शैख, गुलाबसिंह परिहार , इमरान वैलीम, फारुख हुसैन, जितेंद्र पाटीदार, दशरथ चौधरी, शिवप्रतापसिंह, बबलू जाट, धर्मेंद्र सिंह ,अर्जुन पुरी, भागीरथ मालवीय, दिनेश कुमावत, कमलेश शर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE