BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 3:58 pm
KHABAR : नीमच आई कांग्रेस के धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी रिचा गोस्वामी, पत्रकार वार्ता में बोली- कांग्रेस ने धर्म के नाम पर कभी दिखावा नहीं किया, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस ने धर्म के नाम पर दिखावा नहीं किया। लेकिन कांग्रेस को धर्म की आड़ में किए जा रहे आडंबर पर सफाई जरूर देना पड़ रही है। यह बात कांग्रेस के धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी रिचा गोस्वामी ने नीमच में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। 
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वे यहां रुद्राभिषेक के लिए आई है। कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर रही है। यह क्रम विगत 2 वर्षों से लगातार जारी है। उन्होंने यह भी कहा की कमलनाथ हनुमान के परम भक्त है। लेकिन दिखावा नहीं किया। सभी धर्म शांति की बात करते हैं। हर पार्टी को संवैधानिक तरीके से काम करना चाहिए। भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में साध्वी ऋचा गोस्वामी ने कहा कि महाकाल कॉरिडोर में सप्त ऋषियों की मूर्तियां 6 माह भी नहीं टिक पाई, यह भ्रष्टाचार को दर्शाता है।इस त्रुटि से मध्यप्रदेश की बदनामी हुई है।बाकी मूर्तियों में भी दरारें आ गई है। पहले महाकाल के दर्शन सहज ढंग से हो जाते थे अब कॉरिडोर बनने के बाद दर्शन करने की प्रक्रिया बहुत जटिल बना दी गई है। बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री पर उन्होंने कहा कि वह थोड़ा गलत ट्रेक पर है। धर्मांतरण पर उन्होंने कहा कि मैं इसके खिलाफ हूं। साध्वी ने कहा कि कई कथावाचक ऐसे भी हैं जो भागवतकथा का मंगलाचरण भी शुद्ध ढंग से नहीं बोल सकते।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE