BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 5:55 pm
KHABAR : भाजपाई विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से करेंगे जन-जन से संपर्क व संवाद, जिलाध्यक्ष पाटीदार ने कहा- भाजपा ही देश और प्रदेश का उज्जवल भविष्य है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार ने अपने बेमिसाल 9 साल पूर्ण किये है इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक पार्टी के रास्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जिला ,मंडल ,शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भाजपा विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर प्रारंभ कर रही है।
उक्त आशय के विचार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रेस को जारी अपने बयान में व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा ही इस देश और मध्यप्रदेश का सुनहरा उज्जवल भविष्य है कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता पर बोझ बन चुकी है जनता का भाजपा से बहुत गहरा और अटूट नाता रहा है और समाज का हर वर्ग चाहता है की प्रदेश में पुनः भाजपा का कमल खिले और सरकार बने। जनता यह कदापि नही चाहती की फिर से 2018 में जो चुक हुई थी और प्रदेश में 15 माह का कांग्रेस रूपी गृहण लगा था पुनः कांग्रेस का वह सपना साकर हो। 
पाटीदार ने कहा की केंद्र में माननीय नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में माननीय शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीब शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है आज मोदी जी के जनहितकारी नेतुत्व में विश्व पटल पर देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है जनता स्वयं देख रही है की नए भारत का उसका अपना सपना मोदी सरकार साकार कर रही है हम हमारे लोकसभा क्षेत्र,विधानसभा ,जिला,मंडल,शक्तिकेंद्र एवं प्रत्येक बूथ पर निवासरत जनता से घर घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क और संवाद करेंगे। भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता केंद्र व् राज्य सरकार की गौरव पूर्ण उपलब्धियों ,योजनाओ ,और आगामी कार्यक्रमों का लेखाजोखा लेकर के जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जायेंगे और प्रत्येक परिवार से यह आग्रह करेंगे की आइये हम सब मिलकर के प्रगति विकास और आत्मनिर्भर समाज बनाने की दिशा में एक साथ चले   सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास इस संकल्प को पूरा करे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE