BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 12:28 pm
BIG NEWS : नारी सम्मान योजना के तहत गांव-गांव पहुँच रहे कोंग्रेसी, स्कीम की जानकारी देकर कांग्रेस को मजबूत करने की कर रहे बात, मिल रहा अपार समर्थन, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर     

Share On:-

चीताखेडा। प्रदेश में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन भरवा रहे है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कमलनाथ के पांच मुख्य वादों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सभी ओर कांग्रेस की घोषणाओं को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कमर तोड़ मेहनत कर रहे है। 

इसी कड़ी में नीमच जिले के जीरन ब्लॉक में भी जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार नारी सम्मान योजना के फॉर्म कांग्रेसजनों द्वारा लगातार भरवाए जा रहे है। आज दिनांक 02 जून 2023 को सुबह चीताखेडा-दलपतपुरा क्षेत्र से जनपद सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट और महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया के नेतृत्व में चीताखेडा गांव के मजरे माताजी का खेड़ा में कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के आवेदन भरवाए गए। 

किसान नेता जाट ने कमलनाथ की योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तृत में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बिजली के भारी भरकम बिलों से छुटकारा मिलेगा। कमलनाथ के वचन के अनुसार 100 यूनिट तक घरेलु बिजली बिल माफ़ और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ रहेगा। साथ ही किसानो के लिए फिरसे कर्जमाफी की जाएगी। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागु की जाएगी। कर्मचारी इस मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे है। कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस लागु कर दिया जाएगा। 

वहीं महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया ने नारी सम्मान योजना के बारे में बताया कि हम लोग जो फॉर्म भरवा रहे है इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश की प्रत्येक महिला के खाते में 1500 रूपए डाले जाएंगे। साथ ही 500 रुपए में घरेलु गैस सिलेंडर मिलेगा। जिसके तहत बढ़ते रसोई के बजट पर भी लगाम लगेगी।       

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE