BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 3:54 pm
BIG NEWS : जिले के इस गांव के युवाओं ने छोड़ा भाजपा का दामन, जिलाध्यक्ष चौरसिया और युवा नेता बाहेती के समक्ष थामा कांग्रेस का हाथ, विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए नीमच विधानसभा के ग्राम बामनबर्ड़ी के सात भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती के कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जहाँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि भाजपा के शासन में सरकार की कार्यशैली एवं जनप्रतिनिधियों से जनता परेशान होकर असंतुष्ट हो चुकी है और अब भाजपा कार्यकर्ताओं का भी भाजपा से मोह भंग होने लगा है। इसी कड़ी में बामनबर्ड़ी के भाजपा कार्यकर्ता अनिल कारपेंटर, अजय कारपेंटर, कुलदीप कारपेंटर, सुनील कारपेंटर, शंभू कारपेंटर, श्रवण कारपेंटर व संजय कारपेंटर ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने सभी युवाओं का कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सभी साथियों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस सदस्यता ग्रहण के पश्चात गांधी भवन पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, सेक्टर अध्यक्ष कन्हैयालाल कारपेंटर, शांतिलाल सुथार आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE