BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 8:12 pm
KHABAR : जीएसटी को लेकर कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों पर अन्यायपूर्ण कार्यवाई पर रोक की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। जीएसटी व्यापारियों को परेशान करने वाला गब्बर सिंह टैक्स बनता दिख रहा है। जीएसटी विभाग किसी व्यापारी की मानवीय चूक पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसी कार्यवाही कर रहा है। जीएसटी के अधिकारियों और अमले की मनमानी पर रोक लगाई जाए। इस मांग के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आज केंद्रीय उत्पाद शुल्क जीएसटी कार्यालय नीमच पर निरीक्षक लोकेंद्र पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन में दर्शित व्यवसाय स्थल यानी दुकान दफ्तर पर व्यक्ति के मौजूद नहीं होने या ताला मिलने या जगह बदलने जैसी सामान्य चूक पर जीएसटी विभाग व्यापारी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर रहा है। साथ ही बीते वर्षो की क्रेडिट वापस लेने के साथ उस पर 18 प्रतिशत ब्याज और पेनल्टी भी वसूली जा रही है। यह प्राकृतिक न्याय की विरूद्ध है। कांग्रेस के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने मांग की है कि व्यापारियों के खिलाफ जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही है अन्याय पूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। सामान्य व्यापारी के मामले में त्रुटि मिलने पर कार्रवाई ताजा तारीख से की जाए। 

इस अवसर पर कॉन्ग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल मित्तल, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, उमराव गुर्जर, मधु बंसल, तरुण बाहेती, राजकुमार अहीर, बृजेश सक्सेना, बृजेश मित्तल, शैलेंद्र सेठी, प्रमोद गोधा, मनोहर अंब, रामगोपाल राठौर, नवीन गट्टानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन अजय कासलीवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE