BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 11:31 am
KHABAR : हकीम पठान नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बने, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया सम्मान, नारी सम्मान योजना ग्रामीण महिलाओ में उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी ख़ान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के दिशा निर्देश अनुसार नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक गांव बाग पिपलिया में आयोजित हुई इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन दिया है कि हमारी सरकार बनते ही महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए और 500 रूपए में गेस सिलेंडर दिए जाएंगे इस वचन पत्र के फार्म नीमच ग्रामीण के गांव बाग पिपलिया में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सैकड़ों महिलाओं के घर घर जाकर फार्म भरें गये। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायतउल्ला खान ने कहा कि नारी सम्मान योजना में जनता और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा ज्यादा महिलाओं के फॉर्म भरवाने में अपनी भागीदारी निभाएं। 
ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत पाटीदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नारी सम्मान योजना घर घर जाकर महिला के फार्म भरें जाएंगे। इस कार्यक्रम को इलियास कुरैशी हकीम पठान हारिम खान इत्यादि ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार का अल्पसंख्यक विभाग द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। 

नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने सर्वसम्मति से हकीम पठान (सावन) को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सलीम खान इमरान मेव, रशीद मेव, अल्ताफ मेव, सरफराज खान, खाजू खान, हुसैन खान, कासिम कुरेशी, फारुख खान, साजिद खान, उस्मान खान, शरीफ खान इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरैशी ने किया। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों का हकीम पठान ने आभार ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE