BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 12:12 pm
BIG NEWS : कमलनाथ की नारी सम्मान योजना से बौखलाई भाजपा, खिसीयानी बिल्ली खम्बा नोंचे कहावत बीजेपी पर चरितार्थ- स्नेहलता शर्मा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस कमलनाथ की विधान सभा चुनाव से पहले पांच योजनाऐ कमलनाथ ने लागु की, जिसमे नारी सम्मान योजना एवं पांच सौ में सिलेंडर देने के वचन फार्म जिले तथा पुरे प्रदेश मे भरे जा रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी घर-घर जाकर एवं गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं के फार्म भर रहे है। 

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा गांव-गांव घर-घर जाकर भर रही हैं नारी सम्मान योजना के फार्म। कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु महिलाओं को दिला रही है संकल्प। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश व्यापी स्तर पर प्रदेश की नारी सम्मान योजना अभियान बिना लोभ लालच नि:स्वार्थ रुप बिना भेदभाव के साथ कमलनाथ के कथन ही नहीं बल्कि उनके वचन के आधार पर में नारी सम्मान योजना से प्रतिमाह मिलने वाले 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 रूपए  में, 100 यूनिट बिजली बिल फ्री, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कड़ी मेहनत कर रही है।

शर्मा ने बताया कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौहल्ले स्तर पर जाजम बिछाकर चौपाल लगाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भर रही हैं। वहीं कांग्रेस की अच्छाइयों को विस्तृत रूप से उपस्थित ग्रामीण किसान महिलाओं को उपलब्धियां समझा रही है तो वहीं भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की बहन बेटियों, किसानों, गरीब मजदूरों के प्रति किया जा रहा क्रुरता पूर्वक भेदभाव को उजागर कर रही है। कॉलोनी वार्डो मे जाजम बिछा कर चौपाल लगाई गई, वहीं गांव की किसान, मजदूर महिलाओं के कांग्रेस को उपलब्धियां और भाजपा सरकार की कुटिलता को जेहन में उतार रही है और कह रही है कि पूरे प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा साफ हो रहा है। यह भाजपा को समझ चुकी है और अपना गिरता जनाधार को देख बौखलाई हुई है। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ महिलाओं को भाजपा गुमराह कर रही है। हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है।इनकी जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की प्रजा उब चुकी है तंग आ चुकी है। कांग्रेस के प्रति दिनों दिन जनाधार बढ रहा है, और प्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ की सरकार बनने वाली हैं ये माहौल देख भाजपा के मंत्री भाजपा के पदाधिकारीयो मे बौखलाहट साफ दिख रही है। 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने आगे बताया कि भाजपा नेता गांव-गांव मे लाडली बहना योजना के बहाने महिलाओं को भ्रमीत करने का कार्य कर रहे हैं। यहा तक कि ईनके आयोजनो मे भाजपा नेताओ द्वारा महिलाओं को को ये नसीहत देते देखा गया है कि कोई कांग्रेसी नारी सम्मान योजना का फार्म भरने आए तो भरना मत। ऐसी औछी मानसिकता जिले के जनप्रतिनिधी और तथाकथित मंत्री कर रहे है। अब तो जावद के मंत्री को भी सत्ता जाने का भय सताने लगा है। कमलनाथ की योजनाओं से ईतनी बौखलाहट क्यों मंत्री जी..? विपक्ष पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर जीतने की बात करने वालो के पास खुद के कोई कार्य गिनाने लायक नही है। जनता तो मुंहतोड जवाब दे ही रही है और आगामी चुनाव मे भी जनता ईन सबक जरुर सिखाएगी। इन जैसे तानाशाह नेताओ को खिसीयानी बिल्ली खम्बा नोचे कहावत तो आप जैसे भाजपाईयो पर ही चरितार्थ हो रही है। मंत्री जी जनता को भ्रमीत करना बंद करो। पंद्रह वर्षो से जनता आपको झेल रही है अब निश्चिंत रुप से परिवर्तन तय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE