BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 12:34 pm
KHABAR : रतनगढ़ के गांव कशमारिया में नारी सम्मान योजना के भरे फार्म, महिलाओं भी दिखा उत्साह, कांग्रेसी घर-घर जाकर कर रहे योजना का प्रचार-प्रसार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर    

Share On:-

रतनगढ़। ग्राम कशमारिया में आज 3 जून को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरे गए। माता बहनों ने काफी उत्साह पूर्वक फार्म भरवाए और कांग्रेस पदाधिकारियों ने माताओं बहनों से अनुरोध किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जावद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजय बनाकर हमें मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का गठन करना है। 

कांग्रेसजनों ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में माताएं बहने नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए, ताकि जो माताओं बहनों को कमलनाथ ने वचन दिया है कि 1500 रुपए हर महिने एवं एक गैस सिलेंडर 500 रूपए में वितरण किया जा सके। इसके लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना बहुत जरूरी है। पूरे जिले में हमारी जिला प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं जावद विधानसभा क्षेत्र में किसान नेता राजकुमार के नेतृत्व मार्गदर्शन में कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा जोर शोर से फार्म भरे जा रहे हैं। 

आज फार्म भरवाने वालों में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चारण, अजा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय ग्वाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सोलंकी, चतुर्भुज सोलंकी, युवा बालचंद सोलंकी एवं ग्राम कस्मारिया के बनवारी शर्मा, ललित शर्मा, गोपाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, दिलीप शर्मा, बाबू राम माली, सुनील सुथार, दशरथ शर्मा आदि कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE