BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 11:47 am
KHABAR : 51वीं स्टेट एक्वेटिक तैराकी चैम्पियनशिप में इंदौर व नीमच के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 4 दिनी स्पर्धा का हुआ समापन, अतिथियों ने विजेता टीम व प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में स्थित नपा के स्वीमिंगपुल में चल रही 51वीं स्टेट एक्वेटिक तैराकी चौम्पियनशिप का रविवार को समापन हो गया। 4 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में इंदौर व नीमच के खिलाड़ी छाए रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई मेडल बटौरे। समापन समारोह में विधायक दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन व नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने स्पर्धा में सर्वश्रेð प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व टीमों को मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
मप्र तैराकी संघ के तत्वावधान और जिला तैराकी संघ व नगरपालिका परिषद् द्वारा आयोजित का रविवार शाम 5 बजे समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्रारंभ में जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय स्पर्धा प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने  तैराकी में परचम फहराकर अपने शहर का नाम रोशन किया । स्वीमिंगपुल में उतरना हर किसी के बस के बात नही है । यहां भाग लेने आए सभी खिलाड़ी आगे बढे और मप्र का नाम विश्व में रोशन करें । संघ इस तरह की प्रतियोगिता करते रहे । 
कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि नीमच का सौभाग्य रहा कि ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई । नीमच को स्वीमिंग को बहुत अच्छा बनने का प्रयास करेंगे ।  नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि यह हर्ष और शोभाग्य की बात हैं यहां स्टेट चौम्पियनशिप हुई। नपा की जिम्मेदारी भी हैं प्रतिभाओ को स्थान उपलब्ध कराना । नपा की पूरी टीम ने मिलकर पुल को इस लायक बनाया है । वैसे नीमच खेल पसंद है । स्विमिंग एक लाइफ स्किल है । ये हमंे बहुत कुछ सीखता है । हर गतिविधि से गुण सीखते है । जिसने मेहनत की वो जीता है । संघ संरक्षक अभिनव चौरसिया, स्टेट तैराकी संघ अध्यक्ष पियुष शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच पर संरक्षक राकेश अरोरा, संयोजक दिलीप डूंगरवाल,उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, कोषाध्यक्ष शरद जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर के तैराका व अन्य लोग मौजूद थे।

इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार-
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि स्पर्धा के दौरान सर्वश्रेð प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानति किया गया। इसमें सीनियर ग्रुप पुरूष वर्ग में सिद्धांतसिंह जादोन नीमच, कृष्णा गदक खंडवा, महिला वर्ग में मानवी श्रीवास्तव जबलपुर, ग्रुप 1 में सिद्धार्थसिंह जादौन नीमच व कोपल राय नर्मदापुरम, ग्रुप 2 में खुशांक परमार खंडवा व शहलोक गुरेजा इंदौर तथा गर्ल्स में कनकश्री धारवाल नीमच, ग्रुप 3 में कृशिव डोसी इंदौर व गर्ल्स अस्मी कटारिया नीमच और पहल साहÿ इंदौर, ग्रुप 4 में बालक कबीर कश्यप जबलपुर व गर्ल्स में रून्हीं गोपालिया इंदौर को मिला।

स्पर्धा के दौरान किस जिले की टीम ने कितने मेडल जीते-
जिला स्वर्ण रजत कांस्य अंक
इंदौर 69 58 47 566
नीमच 23 26 70 200
भोपाल 13 27 23 169
नर्मदापुरम 11 6 4 77
खंडवा 11 1 6 64
जबलपुर 10 9 10 87
ग्वालियर 2 4 3 25
राजगढ़ 0 7 4 25
खरगोन 0 0 7 7
मंडला 0 0 2 2
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE