BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 4:46 pm
BIG NEWS : दिग्विजय सिंह ने धार SP पर लगाया बीजेपी एजेंट के रूप में काम करने का आरोप, पड़े खबर

Share On:-

धार | दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सरकारी अधिकारी पर बीजेपी एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है। पिछले दिनों धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने एक गांव में ग्रामीणों को ‘राम राज्य’ स्थापित करने की शपथ दिलाई दी और इसी को लेकर उन्होने कहा है कि की सरकारी अधिकारी बीजेपी के प्रभाव में काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मप्र में कुछ शासकीय अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रहे हैं। हमारी उन सभी पर नज़र है। वे कृपया हमारे भारतीय संविधान के अंतर्गत नियम क़ानून के अनुसार ही कार्य करें। वे भारतीय सेवा के अधिकारी हैं भारतीय जनता पार्टी सेवा के अधिकारी नहीं हैं।’ दरअसल, धार एसपी मनोज कुमार सिंह और उनके साथ कुछ अन्य पुलिस अधिकारी कुक्षी विधानसभा के डही इलाकs में ग्रामीणों को शपथ दिला रहे हैं। उनके बगल में ही नारंगी कुर्ता पहने भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल भी खड़े हैं। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई है और कहा है कि ‘एसपी पर संविधान के अंतर्गत नियमों के अनुसार कार्य करने का दायित्व है। लेकिन आपके साथ भाजपा के पदाधिकारी दौरा कर रहे हैं। क्या यह उचित है? क्या यह आपकी निष्पक्षता दर्शाता है? क्या शासकीय अधिकारी को इस प्रकार का पक्षपात करना संविधान के अनुसार है?’ साथ ही उन्होने कहा कि पुलिस की ज़िम्मेदारी है कि बिना भेदभाव किए सबको मुकम्मल सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। उनकी ज़िम्मेदारी है कि बेटियों को बाहर निकलकर पढ़ने लायक सुरक्षित माहौल बनाएं। आपकी ज़िम्मेदारी है कि अपराधियों पर नज़र रखें और क़ानूनी कार्रवाई करें। उनकी ज़िम्मेदारी है कि नियमों के पालन के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई न करें। उनकी ज़िम्मेदारी है कि ड्यूटी में रहते हुए बीजेपी नेताओं की चाकरी में न घूमें। क्या आपकी ज़िम्मेदारी नहीं है कि आप इस शपथ ग्रहण की सूचना जनता द्वारा निर्वाचित आदिवासी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल को भी सूचित करते? आपने निष्पक्षता से काम करने की शपथ ली है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एसपी साहब आत्मचिंतन करें कि क्या वो भाजपा के एजेंट के रूप में काम नहीं कर रहे हैं? क्या संविधान व नियमों के विपरीत कार्य करना “राम राज्य” है और आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस उनकी निष्पक्षता पर किस तरह भरोसा कर सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE