मंदसौर। ग्वालियर में अरविंद केजरीवाल की 25 जून की महारैली के लिए आम आदमी पार्टी तैयारी कर रही हैं। इसमें सुवासरा विधानसभा में लोकसभा सचिव दीपक वेद, लोकसभा उपाध्यक्ष सत्यनारायण रेबारी, ब्लॉक अध्यक्ष सीतामऊ किशोर पाटीदार, योगेंद्र पाटीदार, पूरणमल पाटीदार ने महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाने के लिए कर्णपुरा, बरखेड़ा, फतेहपुरी चिकली, सेदरा माता, बिशनिया, महूवी आदि गांव में आमंत्रण पत्र दिया।
गरोठ भानपुरा विधानसभा से जिला सहसचिव सुरेश चौहान के द्वारा ग्राम नीमथूर, गोरधनपुरा, रामनगर, सानडा ढाबला, माधोसिंह आदि में जनसंपर्क किया एवं केजरीवाल की महारैली में आने का आमंत्रण पत्र दिया। इसी क्रम में मल्हारगढ़ विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी के नेतृत्व में जिला अजा विंग गोपाल सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ गोपाल धाकड़ ने ग्राम सेमलिया काजी, कुचड़ोद, रातीखेड़ी, निपानिया, धमनार में जनसंपर्क कर सर्कल प्रभारियों को नियुक्ति पत्र दिया, इसमें कुचडोद सर्कल से एडवोकेट दीपक प्रजापत, बडवन सर्कल से रामनिवास धाकड़ एवं सेमलिया काजी सर्कल से संजय राठौर को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई एवं प्रत्येक सर्कल से 10 लोगों को महारैली में ले जाने की जिम्मेदारी दी।