BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 12:40 pm
BIG NEWS : किसान आंदोलन की बरसी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर कही बड़ी बात, अब सिर्फ इस आधार पर मिलेंगे टिकिट, शिवराज सरकार पर भी जमकर बरसे, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर  

Share On:-

पिपलिया मंडी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ किसान आंदोलन की बरसी पर आज मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी पहुँच चुके है। यहाँ कमलनाथ संसदीय क्षेत्र से विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बजाएंगे। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानो के परिजनों से मुलाकात करने करने के बाद वे पिपलिया मंडी में आयोजित किसान सभा को सम्बोधित करेंगे। 

पिपलिया मंडी पहुँचने के बाद कमलनाथ सबसे पहले पत्रकारों से रूबरू हुए। यहाँ पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब भी कमलनाथ ने दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन से लगाकर वर्तमान में भाजपा शासन को लेकर भी आड़े हाथो लिया। शिवरज सरकार पर कमलनाथ जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश को चौपट प्रदेश भी बता डाला। 

पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के टिकिट कांग्रेस के आंतरिक सर्वे के आधार पर दिए जाएंगे। जिस उम्मीदवार की क्षेत्र में जितनी लोकप्रियता रहेगी पार्टी उसे ही उम्मीदवार बनाएगी। स्थानीय संगठन की बातों को भी तवज्जो दी जाएगी। जिला कांग्रेस जिस उम्मीदवार का नाम प्रदेश को प्रेषित  उम्मीदवार के नाम पर भी मंथन किया जाएगा। कमलनाथ के बयान से लग रहा है कि की कांग्रेस पार्टी इस बार पैराशूट उम्मीदवार मैदान में बिलकुल नहीं उतारेगी। यानी जिस उम्मीदवार का क्षेत्र में वर्चस्व के साथ जन जन तक पहुँच होगी पार्टी उसे ही टिकिट देगी। 

वहीं कमलनाथ उज्जैन में महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मुर्तिया खंडित होने पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाकाल को भी नहीं छोड़ा। उनके नाम के पैसे भी भाजपाई खा गए। मात्र हवा चलने से मुर्तिया गिर गई, जबकि कोई भूकंप नहीं आया। इस घटना के कुछ दिन बाद कलश गिर गया। ये सब भाजपा के द्वारा किए गए भ्र्ष्टाचार के कारण हुआ है। महाकाल लोक घोटाला भाजपा का बड़ा घोटाला है। 

वहीं वर्तमान परिदृश्य पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करती है। आमजन का विश्वास अब कांग्रेस के साथ है। किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के लिए भाजपा ने सिर्फ जाँच की नौटंकी की। जाँच रिपोर्ट में क्या है ये आज तक किसी  पता। जाँच रिपोर्ट को दबाया गया है। प्रदेश की जनता जान चुकी है की किसान के हत्यारों से न्याय नहीं मिलेगा। 
        
कमलनाथ ने आगे कहा कि वर्तमान में एमपी हड़ताल प्रदेश बन गया है। कर्मचारियों का हर संघ हड़ताल पर है। प्रदेश में चौपट राज, चौपट सरकार और चौपट प्रदेश की स्थिति बानी हुई है। 1 करोड़ नौजवान नौकरी के लिए घूम रहे है। भाजपा कलाकारी की राजनीती करती है। औद्योगिक समिट को लेकर भी फर्जी आंकड़े सरकार ने पेश किए। 
         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE