BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 6:09 pm
BIG NEWS : कमलनाथ की सभा में चला उमराव का मैजिक, हजारों की तादात में समर्थकों के साथ पहुंचे पिपलिया मंडी, गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व सीएम का हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पिपलिया मंडी में किसान आंदोलन की बरसी पर आंदोलन में मृत किसानो के परिजनों से मुलाकात करने और किसान सम्मेलन को सम्बोधित करने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ आज पिपलिया मंडी पधारें। आज की आमसभा में हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किसान पिपलिया मंडी पहुंचे। आज की सभा को देखते हुए पूरा पिपलिया मंडी नगर कांग्रेसमय नजर आया। 

नीमच से कांग्रेस के वरिष्ठ किसान नेता और एआईसीसी डेलीगेट उमरावसिंह गुर्जर भी आज अपने हजारों समर्थकों के साथ पिपलिया मंडी पहुंचे। नीमच के एलआईसी चौराहे से हजारो की संख्या में गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के वाहनों का काफिला पिपलिया मंडी पहुंचा। 

किसान नेता गुर्जर के नेतृत्व में पीसीसी चीफ का अजय टॉकीज पिपलिया मंडी के पास भव्य स्वागत किया गया। हजारो की तादात में समर्थकों के साथ गुर्जर ने कमलनाथ का संसदीय क्षेत्र में आगमन पर माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया। 

वहीं कांग्रेस कद्दावर नेता के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर का मैजिक (जादू) पूरे कार्यक्रम में छाया रहा। आयोजन के दौरान  शक्ति प्रदर्शन देखकर विरोधी खेमे में काफी मायूसी और घबराहट छाई रही और बोलती भी बंद रही। पूर्व मंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में तवज्जों मिलने से जहां उनके विरोधियों के मुंह पर ताला लग गया। कल तक जो विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे थे अब कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर के शक्तिप्रदर्शन के सामने नतमस्तक होते नजर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE