BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 7:58 pm
BIG NEWS : धनेरिया कला पंचायत में सजा चुनावी अखाडा, हाईप्रोफाइल सीट पर प्रत्याशी दिखा रहे दम, घर-घर जाकर दे रहे दस्तक, भाजपा-कांग्रेस की भी नजर, पढ़े रतन पंडित की खबर     

Share On:-

नीमच। समीपस्थ गांव धनेरिया कला में पंचायत चुनाव में सरगर्मी तेज हो गई है। नाम वापसी के बाद 6 उम्मीदवार मैदान में है। सभी उम्मीदवार दमखम से मैदान में कूद पड़े है। हर प्रत्याशी अपनी अपनी चुनावी गणित के आधार पर प्रचार-प्रसार करते दिख रहे है। 

वहीं धनेरिया कला पंचायत चुनाव के परिदृश्य को देखा जाए तो जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उनमे से कई उम्मीदवारों के परिवार से इसी पंचायत के सरपंच भी रहे है। तो कुछ उम्मीदवार पहली बार सरपंच का चुनाव लड़ रहे है। देखा जाए तो स्वर्गीय निर्मल राठौड़ के बड़े भाई राजेश राठौड़ मतदाताओं से घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं तो दूसरी ओर भूतपूर्व सरपंच रामचंद्र नागदा भूतपूर्व सरपंच बुलाकी बाई के पुत्र चिरंजीव चीनी नागदा ने भी अपना जलवा दिखाना शुरू दिया है। वहीं महिला उम्मीदवार सीमा आनंद अहीर वह भी भूतपूर्व सरपंच स्वर्गीय हीरालाल पटेल भूतपूर्व सरपंच प्रभुलाल एडवोकेट अहीर की पुत्र वधू है। सीमा अहीर मतदाता से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। मदन काशीराम अहीर घर-घर जाकर वोट मांग रहे है। राजकमल राधेश्याम मेघवाल तो भरत कुमार मांगीलाल सुत्रकार यह भी घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। 

धनेरिया कला पंचायत को नीमच विधानसभा की हाई प्रोफाइल सरपंच सीट मानी जाती है। बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं की नजर इस पंचायत पर हैं कि सरपंच किसका बनेगा। धनेरिया कला नीमच के भूतपूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल का गांव है। पटेल भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार का भी धनेरिया कला पंचायत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, पिछड़ा मोर्चा के नीमच जिला अध्यक्ष देवीलाल पटेल वर्तमान में बीजेपी के बड़े पद पर काबिज हैं जोकि धनेरिया कला के ही निवासी है। इन सभी राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए मतदान के दिन तक चुनाव काफी रोमांचक होने वाले है।  

कुल मिलाकर देखा जाए तो धनेरिया कला में चुनावी अखाड़ा सज चुका है। राजनीतिक पंडित भी अपना चुनावी गणित लगा रहे है। हर दिन गांव में चुनाव अपना रुख बदल रहा है। अब देखना है कि 17 जून को ताज किसके सर पर सजेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE