BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 8:28 pm
BIG NEWS : मुन्ना भैया के यहाँ शादी के बाद एमपी बीजेपी में बड़े बदलाव की उम्मीद, पढ़े जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन की ये ख़ास खबर 

Share On:-

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री महाराज 7 जून से अपनी पहली हनुमान कथा के आयोजन में शामिल होने मंत्री हरदीप सिंह डंग के न्यौते पर उनके विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के खेजड़ियाँ बालाजी पहुँच रहे हैं। आयोजन के पहले आज 6 जून को आयोजित कलश यात्रा में जो जन सैलाब उमड़ा उसको देखकर सब हतप्रभ रह गए। ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद हमारे रिपोर्टर्स ने बताया कि कल रात से ही श्रद्धालु कथा स्थल पहुँचने लगे हैं, जिनकी संख्या हज़ारों में हैं। बागेश्वर धाम सरकार आज हिंदुत्व के सबसे बड़े ब्रांड बनकर उभरे हैं और उनकी कथाओं में उमड़ रहा जन सैलाब कांग्रेस की मुश्किलें बड़ा सकता है। इसीलिए आज कमलनाथ ने मंदसौर के पिपलिया मंडी से चुनावी शंखनाद करते हुए कहा मैं हिन्दू हूँ, लेकिन बेवकूफ नहीं।

कमलनाथ के लिए भी उमड़े हज़ारों लोग-
पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज मालवा में चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने किसान आंदोलन की बरसी पर किसान आंदोलन की धरती पिपलिया मंडी से शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके बयानों से साफ़ था कि एमपी में कांग्रेस करप्शन को मुद्दा बनाएगी और किसानों की मदद का वादा करेगी। क्योकि एमपी मूल में किसानांे का प्रदेश है। यहां सबसे ज्यादा वोटर किसान है। यदि किसान जातियों और वर्गों में नहीं बंटे तो फिर वे किसी भी पार्टी को सरकार में काबिज़ कर सकते हैं। आज जो हुजूम कमलनाथ के लिए उमड़ा उससे बीजेपी की नींद उड़ सकती है।

एमपी बीजेपी में बड़ा बदलाव-
आज ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी है, जिन्हे प्यार से मुन्ना भैया कहते हैं। आज होने वाली इस शादी में अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री, 6 राज्यों के सीएम और कई गवर्नर शामिल हो रहे हैं। प्रदेश सरकार तो पूरी इसी शादी में मौजूद रहेगी। जानकार बताते हैं कि इसी शादी की वजह से एमपी बीजेपी में होने वाला बदलाव टाला जा रहा था जो आज शादी के बाद कभी भी हो सकता है। सबको पता है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को हटाए जाने को लेकर लगातार अटकलों का बाज़ार गर्म है। उम्मीद की जा रही है कि एमपी भाजपा में कभी भी कोई बड़ा बदलाव अब हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE