BREAKING NEWS
'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 11:45 am
KHABAR : आम आदमी पार्टी ने दी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि, भाजपा और कांग्रेस दोनों के हाथ किसानो के खून से सने है- नवीन कुमार अग्रवाल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच/ मंदसौर।  पिपलियामंडी गोलीकांड  में 5 किसानो एवं एक किसान की पुलिस कस्टडी में मौत हुई थी जिसको आज छह वर्ष होने पर भी  आज दिनांक तक उन दोषी अधिकारियो पर वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि आम आदमी पार्टी निरंतर दोषी अधिकारियो पर वैधानिक कार्यवाही की मांग कर रही है। मंदसौर जिले में हुए इस कांड में अपने हक़ की आवाज उठा रहे छह निर्दोष किसान भाजपा शासन में  शहीद हो गए थे जिस प्रकार कांग्रेस शासन में मुलताई में किसान सहीद हो गए थे। दोनों ही कांड प्रदेश  के माथे पर कलंक है और भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है जबकि दोनों के  ही शासन में किसानो के ऊपर गोलीकांड करके उनकी आवाज को दबाया गया।  एक और भजपा शासन में जब गोलीकांड हुआ तो कंग्रेस्स ने मुलताई कांड दरकिनार करके गोलीकांड का दिखावे के लिए  विरोध किया जबकि खुद के हाथ मुलताई कांड में    सने थे   और जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में कमलनाथ के रूप में काबिज हुई तो उन्होंने भी मंदसौर गोलीकांड के सम्बन्ध में कोई भी जाँच न कर दोषी अधिकारियो   के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की और उसी तर्ज पर मुलताई कांड होने पर भाजपा ने दिखावे के लिए विरोध किया और उसके शासनकाल आने पर कोई भी ठोस कार्यवाही दोषी अधिकारियो पर नहीं की और आज जब कांग्रेस  फिर विपक्ष में है तो दिखावे के लिए चुनावी लाभ के लिए फिर पिपलियामंडी में किसान सम्मेलन कर रही है उक्त तंज कस्ते हुए आप के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है क्यूंकि अगर वास्तव में  भाजपा और कांग्रेस दोनों ही किसान हितेषी होते तो मुलताई और पिपलियामंडी कांड में शहीद हुए किसानो के दोषी अधिकारियो पर वैधानिक कार्यवाही  होने पर न्याय मिल जाता। 

आज आम आदमी पार्टी के साथियो ने नयाखेड़ा के शहीद किसान चैनराम पाटीदार    के शहीद स्थल नयाखेड़ा चौराहे पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी शहीद किसानो को श्रधंजली दी एवं किसानो के हित में उनके संघर्ष को याद किया। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आप के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल, सर्कल अध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी, नरेंद्र पाटीदार, तुलसीराम गायरी, बाबूलाल गायरी, कंवरलाल गायरी, लोकसभा उपाध्यक्ष बालचंद वर्मा, युवा संगठन के अंकित एरन, मंगल मराठा, शेखर यादव, अभिषेक सोलंकी, चंद्रपाल नायक, तुलसीराम मेघवाल, राजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे और शहीद किसानो को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित साथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सहित किसानों के याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE