BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 12:06 pm
BIG NEWS : गृहमंत्री मिश्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- अपने वादे पूरे करने में फेल, किसानों को, नौजवानों को देश की जनता को दे रही धोखा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस लगातार धोखा देने का काम कर रही है। अपने वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही है वादा खिलाफी करना। वे लगातार जनता को धोखा दे रहे हैं। धोखा देना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को, किसान को, नौजवानों को सबको धोखा दे रही है।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि आप कल्पना करें कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी जी कह गए थे कि दो लाख किसानों का कर्जा माफ, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। न तो 2 लाख रुपए माफ हुए न ही मुख्यमंत्री बदला। यही स्थिति नौजवान के बेरोजगारी भत्ते की थी, यही स्थिति कन्यादान विवाह की थी। यहां उन्होंने घोषणा पत्र में डीजल पेट्रोल की कीमतें कम करने को कहा था, लेकिन नहीं किया। ये सभी चिंता और निंदा की चीजें होती जा रही हैं, देश की जनता के साथ। कर्नाटक में तो हद ही कर दी। बिजली के दाम कम करने का वादा किया और दाम बढ़ा दिए उल्टे।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश मे जाकर मुस्लिम लीग की प्रशंसा करते हैं और इनकी पार्टी हिन्दुस्तान में भगवा को आतंकवाद बताती है। वहीं अमरीका की हमारी बारे में राय भी जान लें, जिस अमरीका में राहुल गांधी हमारी आलोचना कर रहे हैं, राहुल गांधी जी सुनो...उसी अमरीका की हमारे बारे में राय है कि भारत का लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ है, सबसे मजबूत है, चाहें तो दिल्ली में जाकर देख लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE