BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 10:48 am
BIG NEWS : आप पार्टी के साथ मिल कर भाजपा-कांग्रेस की झड़ को एमपी से भी उखाड़ फेंकेगी जनता- विधायक मनजिंदर सिंह, एमपी में सरकार बनाने सम्मेलन में कार्यकर्ता हुए एकमत, ग्वालियर से केजरीवाल करेंगे चुनावी शंखनाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में भाई-भाई हैं, यह लोग सिर्फ जनता के सामने जूठी लड़ाई लड़ते हैं। अब इस देश की जनता इन नेताओ के जुट को समझने लगीं हैं, जिसका नतीजा हैं दिल्ली और पंजाब में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को झड़ से उखाड़ फेंका हैं और अब मध्यप्रदेश की जनता भी विकास का साथ देगी, और प्रदेश में आम पार्टी की सरकार बनाएगी। हम लोग एमपी में कोई 20–25 सीटों के लिए नहीं आए हैं, हम लोगों को शिक्षा स्वास्थ और रोजगार देने आए हैं। इसलिए जनता आज़ादी की इस दूसरी लड़ाई में हमारा साथ देगी,और मध्यप्रदेश में भी अब झाड़ू की सरकार बनाएगी। यह बात शहर के सीएसवी अग्रोहा भवन में आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा सभा को संबोधित करते हुए बोल रहें थे। उन्होंने कहा की हम जनता को जूठे सपने नहीं दिखाते हैं, एक मौका मांगते हैं। और ग्यारंटी के साथ विकास की कसौटी पर खरे उतरते हैं। 

विधायक लालपुरा ने कहा की मध्यप्रदेश के नेताओं में खूब चोर हैं, हमे घर–घर जाकर जनता को बताना होगा। और एमपी में भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना होगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल,जिलाध्यक्ष अशोक सागर, मंदसौर जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार,महिला विंग जिलाध्यक्ष रिजवाना खान,सचिव डॉ.राजू पाल आदि मंचासिन थे। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर की गईं। 

कार्यकर्ता सम्मेलन को लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया। अग्रवाल ने कहा की आप पार्टी ग्वालियर से एमपी में अपनी शुरुआत कर रहीं हैं, यह भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की शुरुआत हैं। ग्वालियर की महारैली में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। और वे ग्वालियर के भगोड़े को अपनी ताकत दिखा देंगे। अग्रवाल ने कहा की एमपी विकास के नाम पर जीरो हैं, यहां सिर्फ विधायकों और पार्षदों को खरीदने का काम सरकार करती हैं। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल अन्य अतिथियों ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी और उन्हें अपने कर्तव्य ईमानदारी से निभाने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद काबरा व तुलसीराम मेघवाल ने संयुक्त रूप से किया एव अंत में आभार बालचंद्र वर्मा ने व्यक्त किया। आप पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने नेताओं के साथ जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट का अवलोकन किया, और वहा पौधारोपण भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE