BREAKING NEWS
NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 8:25 pm
BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया बड़ा बदलाव, इन राज्यों के प्रभारियों के फेरबदल के साथ इस रीजन के अध्यक्ष को भी हटाया, पढ़े खबर

Share On:-

नई दिल्ली। ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राष्ट्रीय स्तर संगठन में कई फेरबदल किए है। यह बदलाव संभवतः कई प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। 

एआईसीसी के जनरल सेकेट्री और सांसद के सी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को हरियाणा और दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। दीपक बाबरिया पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके है। 

वहीं हरियाणा और दिल्ली के पूर्व प्रभारी और गुजरात से राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पांडिचेरी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सांसद वी वैथीलिंगम और विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 

ज्ञात रहे कि गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पहले जगदीश ठाकोर थे। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद ठाकोर को हटाने की बात लगातार उठ रही थी।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE