BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 11:09 am
REPORT : ताल मंडलम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन रविवार को, जिलाध्यक्ष सहित सिंगोली, रतनगढ़, जावद ब्लॉक के अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। आने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस निरंतर रणनीति बना रही है। कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओ ने भी प्रण कर लिया है की वे अब किसी भी गुटबाजी का शिकार नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीव है इसीलिए इस बार कार्यकर्ताओ की भावनाओं को समझने व उनसे बेबाक विचार जानने के लिए कांग्रेस द्वारा एक के बाद एक सफल आयोजन जावद विधानसभा में किया जा रहे है । इसी कड़ी में जावद विधानसभा के ताल में रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी।
जानकारी देते हुए ताल मंडलम अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, सेक्टर अध्यक्ष अशोक धाकड़, सेक्टर कोज्या अध्यक्ष भागचंद भील ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि  कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के विचार जानने के साथ ही उनके सुझाव लिए जा रहे है। 
इसी के अंतर्गत रविवार 11 जून को जावद विधानसभा के अंर्तगत आने वाले ताल मंडलम में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को ताल मंडलम के अंतर्गत आने वाले वसुदेव माताजी मंदिर परिसर अंबा में प्रातः11.30 बजे  कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन रखा गया है। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व आमजनता और मतदाताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही नारी सम्मान योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। चुनाव पूर्व कांग्रेस ने सरकार बनने पर जनहितैषी योजना लागू करने की घोषणा की है । जिसके अंतर्गत नारी सम्मान योजना के साथ ही कांग्रेस पार्टी की आगामी विभिन्न जनहितैषी योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा बनाने हेतु भी विचार विमर्श किया जाएगा।
आयोजक ताल मंडलम ने ताल मंडलम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, कांग्रेस के समस्त कार्यकर्तागण से आह्वान किया है की वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में अपनी बात रखे, अपने विचार रखे, और सुझाव देवे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE