BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 2:56 pm
KHABAR : कमलनाथ ने लाडली बहना योजना को बताया ढोंग, कहा ‘शिवराज सरकार कर रही है अपने पाप धोने की कोशिश, पड़े खबर

Share On:-

र्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर ‘लाड़ली बहना योजना’ पर सवाल उठाए हैं। शनिवार 10 जून को शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त जारी हो रही है और इस मौके पर कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज सरकार के कार्यकाल में मध्य प्रदेश में महिलाओं की स्थिति लगातार खराब हुई है। उन्होने कहा कि ये शिवराज सरकार का ‘पाप’ है और इसी को धोने के लिए वो इस आर्थिक सहायता का ढोंग कर रही है।
आज शाम 6 बजे शिवराज सिंह चौहान जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे और सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में करीब 1 हजार 250 करोड़ रुपये की राशि जमा करेंगे। लेकिन इस योजना को कमलनाथ ने ‘ढोंग’ करार दिया है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को मैं विनम्र प्रणाम करता हूं। नारियों का सम्मान भारतीय परंपरा और कांग्रेस पार्टी की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। लेकिन दुख की बात है कि शिवराज जी के 18 साल के शासन में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति निरंतर खराब होती गई है। प्रदेश की पहचान महिलाओं पर अत्याचार की बनी हुई है। महिला स्वास्थ्य सूचकांक में प्रदेश की दयनीय स्थिति है। गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस ना मिल पाने के समाचार आए दिन आते रहते हैं। इस सारी स्थिति के लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार ना सिर्फ जिम्मेदार है बल्कि यह उनका पाप है। महिलाओं से किए गए इसी पाप को धोने के लिए आज महिलाओं को कुछ आर्थिक सहायता देने का ढोंग शिवराज सरकार कर रही है।’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘सबको पता है कि बहनों के नाम पर शुरू की गई योजना के नियम ऐसे बनाए गए कि एक करोड़ से अधिक महिलाएं पहले ही अपात्र हो गईं। जिस तरह इन्होंने किसान सम्मान निधि में किसानों को रिकवरी नोटिस भेज दिए हैं, वैसा ही यह यह लाडली बहना के नाम पर भी करेंगे। जिन लोगों ने 22000 झूठी घोषणा की है और हर बार अपने वादे से मुकर गए हैं, चुनाव के समय उन्हें लाडली बहना याद आ रही है। लेकिन बहनों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 5 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। हम नारी सम्मान योजना में बहनों को ₹1500 प्रति माह देंगे। महंगाई से राहत देने के लिए गैस का सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा। यही नहीं आपके परिवार को मदद देने के लिए कांग्रेस सरकार 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ करेगी और 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ हो जाएगा। किसानों की कर्ज माफी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी सौगात भी कांग्रेसी सरकार आपको देगी। कांग्रेस जो वचन देती है, उसे निभाती है। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों ने अपने वचन का पालन किया है और जो कहा, वह किया है। इसलिए प्रदेश की नारी शक्ति निश्चिंत रहे, आपके घर में सुख समृद्धि लाने के लिए 5 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बन रही है जो हर नारी का सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करेगी।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE