BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 10:57 am
KHABAR : ताल मंडलम में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का महासम्मेलन आज रविवार को, जिलाध्यक्ष सहित सिंगोली, रतनगढ़, जावद ब्लॉक के अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। आने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस निरंतर रणनीति बना रही है। कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहा है । कार्यकर्ताओ ने भी प्रण कर लिया है की वे अब किसी भी गुटबाजी का शिकार नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीव है इसीलिए इस बार  कार्यकर्ताओ की भावनाओं को समझने व उनसे बेबाक विचार जानने के लिए कांग्रेस द्वारा एक के बाद एक सफल आयोजन जावद विधानसभा में किया जा रहे है। इसी कड़ी में जावद विधानसभा के ताल में रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी।
जानकारी देते हुए ताल मंडलम अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, सेक्टर अध्यक्ष अशोक धाकड़, सेक्टर कोज्या अध्यक्ष भागचंद भील ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि  कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के विचार जानने के साथ ही उनके सुझाव लिए जा रहे है। 
इसी के अंतर्गत रविवार 11 जून को जावद विधानसभा के अंर्तगत आने वाले ताल मंडलम में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को ताल मंडलम के अंतर्गत आने वाले वसुदेव माताजी मंदिर परिसर अंबा में प्रातः11.30 बजे  कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन रखा गया है। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व आमजनता और मतदाताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही नारी सम्मान योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। चुनाव पूर्व कांग्रेस ने सरकार बनने पर जनहितैषी योजना लागू करने की घोषणा की है । जिसके अंतर्गत नारी सम्मान योजना के साथ ही कांग्रेस पार्टी की आगामी विभिन्न जनहितैषी योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा बनाने हेतु भी विचार विमर्श किया जाएगा।
इस संबंध में जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने सम्मेलन को लेकर ताल मंडलम सेक्टर के समस्त कांग्रेस जनों व आमजनता से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें एवं अपने सुझाव देने के साथ ही अपने विचार रखें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE