BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 11:33 am
BIG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव और जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जब उठाया ये कदम तो सकते में आई पार्टी, बोले- जावद क्षेत्र से लडूंगा चुनाव, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। हाल ही में नीमच जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए पंकज तिवारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि जावद विधानसभा क्षैत्र से दो प्रमुख दावेदारों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए खुद को कांग्रेस का अगला उम्मीदवार बताया है।
हालांकि इससे पूर्व पंकज तिवारी की ओर से यह कहा जा रहा था कि जावद विधानसभा क्षैत्र में पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार और राजकुमार अहीर में से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा।
विकल्प के रूप में तीसरा कौन होगा इस सवाल पर हमेशा ही खामोशी अख्तियार की। लेकिन जैसे ही एक अखबार में संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीतवारों के नाम उजागर हुए, पंकज तिवारी काफी नाराज़ हुए और सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
दर असल जावद विधानसभा क्षैत्र  से सत्यनारायण पाटीदार और राजकुमार अहीर के नाम होने पर सर्वे को ही गलत बताया। जबकि नीमच से माधुरी चोरसिया के नाम पर भी एतराज जताया।
पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत होने से उन्होंने एक पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वे कांग्रेस के टिकिट पर जावद विधानसभा क्षैत्र से उम्मीदवार होंगे।
बता दें कि पंकज तिवारी सिंगोली निवासी होकर दिग्विजय सिंह के खास लोगों में शुमार है, ये अहसास स्वयं दिग्विजय सिंह ने भी बीते दिनों जावद दौरे के समय महसूस कराया था। अब ऊंट किस करवट बैठता है? यह वक्त ही बताएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE